चमोली: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर नंदानगर का युवक हुआ गायब, एसपी से की सर्च ऑपरेशन चलाने की मांग–

by | Jul 9, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments


चमोली: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर नंदानगर का युवक हुआ गायब, एसपी से की सर्च ऑपरेशन चलाने की मांग–

घांघरिया से 29 जून को लापता हो गया था मनोज, एसपी से मिले जनप्रतिनि​धि और परिजन–

गोपेश्वर, 09 जुलाई 2025: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर नंदानगर विकास खंड के बांजबगड़ गांव का 22 साल का युवक मनोज बिष्ट लापता हो गया। परिजन क्षेत्र में मनोज की ढूंढखोज में लगे हैं, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया है। बुधवार के नंदानगर के जनप्रतिनि​धियों ने पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार से भेंट कर मनोज की ढूंढखोज के लिए सर्च ऑपरेशन शुरु करने की गुहार लगाई है।

सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कठैत के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक से मिले लोगों ने कहा कि बीते 29 जून से मनोज घांघरिया से लापता चल रहा है। वह घोड़े, खच्चरों के जरिए अपना रोजगार चला रहा था।

मनोज बिष्ट का अपने मालिक पुलना गांव निवासी देवेंद्र सिंह चौहान के साथ लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों थाना गोविंदघाट भी गए थे, पुलिस के सामने समझौता भी हो गया था, परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि मनोज के फोन पर पांच जून तक भी संपर्क हो पा रहा था, लेकिन उसके बाद फोन ​स्विच ऑफ हो गया।

परिजनों को चिंता है कि कहीं मनोज के साथ कोई अनहोनी न हुई हो। पुलिस अधीक्षक ने परिजनों को मनोज की ढूंढखोज करने का आश्वासन दिया है।

Latest News

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...

छलिया मौसम: चमोली में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर–

जिलाधिकारी की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील, अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर...

बढ़ते जन सैलाब के बीच बाबा केदार के भक्तों की सुरक्षा बढ़ाई, बम निरोधक दस्ता द्वारा की जा रही सघन चेकिंग–

केदारनाथ धाम के वि​भिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में बम डिस्पोजल स्क्वाड ने की विशेष चेकिंग-- केदारनाथ...

जिला प्रशासन की सजगता और मानवीय संवेदनशीलता से बची 10 माह की मासूम की जिंदगी–

सीएमओ ने की अपील, उच्च हिमालयी क्षेत्र में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यात्रा में लाने से बचें...
error: Content is protected !!