आपदा: गंगोलगांव में भूस्खलन की चपेट में आया तीन मंजिला होम स्टे, ​​खिसक रही जमीन–

by | Jul 9, 2025 | आपदा, चमोली | 0 comments

मंडल घाटी के प्रवेश द्वार गंगोलगांव में सड़क किनारे ​स्थितहोमस्टे के नीचे हो रहा भूस्खलन, प्रशासन से की भूस्खलन के उपचार की मांग–

गोपेश्वर, 09 जुलाई 2025: मंडल घाटी के प्रवेश द्वार गंगोलगांव में एक होमस्टे भूस्खलन की चपेट में आ गया है। तीन मंजिला होम स्टे के नीचे बड़े हिस्से में भूस्खलन हो रहा है। होम स्टे संचालक ने जिला प्रशासन से प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा के उपाय करने की मांग उठाई है। उन्होंने आपदा कार्यालय में इस संबंध में प्रार्थना पत्र भी दिया है। फिलहाल भूस्खलन वाले एरिया में पॉलीथीन बिछाई गई है। जिससे भूस्खलन का ज्यादा असर न हो सके।

गंगोलगांव में सड़क किनारे नंदन सिंह ने पिछले साल होम स्टे बनाया। रुद्रनाथ की तीर्थयात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के साथ ही चारधाम यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों को ठहरने के लिए यह सबसे खूबसूरत जगह है। यहां बड़ी संख्या में तीर्थयात्री रुककर प्रकृति का लुत्फ उठाते हैं। लेकिन इस बरसात में होम स्टे के निचले हिस्से में भूस्खलन शुरु हो गया है। जो रुक ही नहीं रहा है। फिलहाल नंदन सिंह ने यहां पॉलीथीन डालकर बारिश के पानी की निकासी की जा रही है। लेकिन खतरा अभी कम नहीं हुआ है।

होम स्टे संचालक नंदन सिंह ने जिला प्रशासन से शीघ्र भूस्खलन क्षेत्र के उपचार की मांग उठाई है। इसके अलावा चमोली-गोपेश्वर-मंडल-ऊखीमठ हाईवे पर भी जगह-जगह भूस्खलन हो गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही में मु​श्किलें आ रही हैं। सामाजिक कार्यकर्ता सतेंद्र रावत का कहना है कि सड़क कई जगहों पर खतरनाक बनीं हुई है। कुछ जगहों पर नाली निर्माण भी नहीं किया गया है। जिससे बारिश का पानी सड़क पर बह रहा है।

Latest News

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...

चमोली: एनटीपीसी विष्णुगाड़ परियोजना में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को जांचने के लिए मॉक ड्रिल–

वि​भिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने सक्रिय रुप से लिया भाग, व्यापक मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन-- ज्योतिर्मठ, 30...

पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...

चमोली: गृह सचिव शैलेश बगौली ने किया कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण–

डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री पर दिया विशेष जोर, पदम विभू​षित चंडी प्रसाद भट्ट से की मुलाकात...

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन मेला, किसानों को मिली आधुनिक जानकारी–

कार्यशाला में किसानों, छात्र-छात्राओं और कृ​षि से जुड़े लोगों को दी आधुनिक कृ​षि उपकरणों की...

चमोली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, तीन घायल–

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम, देहरादून से देवाल जा रहे थे कार सवार...

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...

चमोली: बदरीनाथ पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढा श्रद्धालु का लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग–

मित्रता, सेवा और सुरक्षा” का सजीव उदाहरण पेश कर रही बदरीनाथ पुलिस, भावुक यात्री ने किया सैल्यूट...
error: Content is protected !!