निरीक्षण: सचिव पर्यटन एवं धर्मस्व धीरज सिंह गर्ब्याल ने बदरीनाथ, माणा और औली क्षेत्रों का किया निरीक्षण–

by | Jul 10, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता पर दिया बल, औली में पर्यटक आवास गृहों की सुधरेगी हालत–

गोपेश्वर, 10 जुलाई 2025: उत्तराखंड शासन के पर्यटन एवं धर्मस्व सचिव धीरज सिंह गर्ब्याल ने बृहस्पतिवार को चमोली जनपद के प्रमुख पर्यटन स्थलों बदरीनाथ, माणा एवं औली का भ्रमण कर पर्यटन विकास से संबंधित कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बदरीनाथ धाम में सबसे पहले बदरीनाथ मंदिर के दर्शन करने के बाद सचिव ने बदरीनाथ मास्टर प्लान का निरीक्षण किया। बदरीश झील एवं शेषनेत्र झील का भी निरीक्षण किया और अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को झीलों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्रेनेज प्लान को प्रभावशाली बनाने पर भी बल दिया।

इसके उपरांत उन्होंने वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत भारत के प्रथम गांव माणा में प्रस्तावित विकास स्थलों माणा एराइवल प्लाजा, केशव प्रयाग और भीमपुल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्त कार्य स्थानीय भावनाओं के अनुरूप एवं जनसहमति से संपादित किए जाएं।

सचिव गर्ब्याल ने औली का भी दौरा किया, जहां उन्होंने पर्यटक आवास गृह, चेयर लिफ्ट और स्कीइंग स्लोप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गढ़वाल मंडल विकास निगम के अधिकारियों को औली रोपवे से संबंधित आवश्यक जानकारी ली ।

उन्होंने औली में स्थित तीनों पर्यटक आवास गृहों के उच्चीकरण हेतु विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर शासन को प्रेषित करने तथा 600 मीटर लंबी अप्रोच रोड की मरम्मत हेतु लोक निर्माण विभाग से आकलन तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए।

अपने भ्रमण के अंतिम चरण में सचिव गर्ब्याल तपोवन पहुंचे, जहां उन्होंने पर्यटक आवास गृह के संचालन को लेकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही तपोवन में स्थित प्राकृतिक गर्म पानी के स्रोत के संरक्षण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर शासन को प्रेषित किए जाने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ, पीआईयू के ईई योगेश मनराल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सुनील पुरोहित, क्षेत्रीय प्रबंधक जीएमवीएन दीपक रावत, सहायक अभियंता संजय गुप्ता, माणा गांव के निवर्तमान ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा के साथ ही कई अ​धिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!