बदरीनाथ हाईवे कहीं भूस्खलन तो कहीं भूधंसाव से त्रस्त, तीर्थयात्री और स्थानीय लोगों पर मुसीबत पड़ी भारी–

by | Jul 11, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पीपलकोटी के भनेरपाणी और गौचर के कमेड़ा में हाईवे की बुरी हालत, पहाड़ी से लगातार हो रहा भूस्खलन बना खतरा–

चमोली, 11 जुलाई 2025: ऋ​षिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राज मार्ग पर चल रहा ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य भनेरपाणी और कमेड़ा में ध्वस्त होता जा रहा है। कमेड़ा में करोड़ों के सुधारीकरण कार्य पर पानी फिर गया है, जबकि भनेरपाणी में भूधंसाव और भूस्खलन होने से हाईवे खतरनाक बन गया है। यहां करीब 40 मीटर हिस्से में हाईवे तहस-नहस हो रहा है। यदि यहां हाईवे बा​धित हो गया तो आवाजाही लंबे समय के लिए रुक सकती है।

भनेरपाणी भूस्खलन क्षेत्र पीपलकोटी से करीब दो किलोमीटर दूर है। यहां धीरे-धीरे जमीन अलकनंदा की ओर खिसक रही है। पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन से हाईवे संकरी गली में तब्दील हो गई है। स्थिति यह है कि जेसीबी से मलबा हटाने के बाद यात्रा वाहनों की आवाजाही करवाई जा रही है।

कमेड़ा में दो माह पूर्व एनएचआईडीसीएल ने हाईवे का चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य भी कर लिया था। यहां पहाड़ी पर सेल्फ ड्रीलिंग एंकर कर पहाड़ी को लोहे की डबल जाली से बांधने की तैयारी थी। लेकिन भारी बारिश के चलते यहां भूस्खलन शुरु हुआ तो अब रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पहाड़ी से लगातार भूधंसाव हो रहा है। फिर से सड़क पुरानी दशा में लौट आया है।

Latest News

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...
error: Content is protected !!