बड़ी अपडेट: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रंगत पड़ने लगी फीकी, ​शिकायत हुई तो जीती बाजी भी हार जाएंगे दिग्गज, पढ़ें पूरी खबर–

by | Jul 15, 2025 | देहरादून, ब्रेकिंग | 0 comments

जिनके दो जगहों की मतदाता सूची में है नाम, तो जीती बाजी भी हार जाएंगे, नियमानुसार होगी यह कार्रवाई–

देहरादून, 15 जुलाई 2025: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट आया है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी प्रत्याशी का नगर निकाय और ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में नाम है, और वह पंचायत चुनाव में जीत दर्ज कर चुका है।

यदि मतदाता सूची की ​शिकायत हुई तो जीता प्रत्याशी चुनाव हार भी सकता है। आयोग सभी प्रत्या​शियों व आम मतदाताओं को निर्वाचन याचिका दायर करने का मौका देगा। न्यायालय और चुनाव आयोग के हस्तक्षेप के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रंगत फीकी पड़ने लगी है।

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं, सभी को इलेक्शन पिटीशन फाइल करने का मौका मिलेगा, उस पर निर्वाचन आयोग नियमानुसार कार्रवाई करेगा। चुनाव आयोग ने कहा कि अगर किसी जीते हुए प्रत्याशी के निकाय और पंचायत में दो जगह वोट हुए, उसकी ​शिकायत पर निर्वाचन निरस्त हो जाएगा।

हाईकोर्ट ने शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रोक लगाते हुए कहा था कि दो मतदाता सूचियों में नाम वलेप्रत्या​शियों का चुनाव लड़ना पंचायत राज अ​धिनियम के विरुद्ध है।

Latest News

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!