चमोली: पु​लिस ने 24 घंटे के भीतर पकड़ा स्कूटी चोर, स्कूटी भी की बरामद, पढ़ें पूरी खबर–

by | Jul 16, 2025 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments


स्कूटी चोरी की रिपोर्ट पर तत्काल एक्शन में आई चमोली पुलिस, स्कूटी चोर को किया गिरफ्तार, स्कूटी मालिक को सौंपी–

चमोली, 16 जुलाई 2025: कोतवाली कर्णप्रयाग के अंतर्गत चौकी गौचर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की गई स्कूटी को सकुशल बरामद किया गया।

बुधवार को अर्जुन सिंह बिष्ट पुत्र स्व. दलबीर सिंह बिष्ट, निवासी पनाई, गौचर द्वारा अपने दोपहिया वाहन स्कूटी संख्या यूके 11 5884 की चोरी के संबंध में कोतवाली कर्णप्रयाग में एक प्रार्थना पत्र दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मु0अ0सं0 30/25, धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक चमोली एवं क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग द्वारा तत्काल अनावरण हेतु निर्देशित किए जाने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्णप्रयाग के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा चौकी गौचर क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की गई एवं रात्रि गश्त के दौरान संदिग्धों की तलाश की गई।

पुलिस टीम को सफलता डाट पुल क्षेत्र में मिली, जहां से एक संदिग्ध युवक को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में अभियुक्त सौरभ सिंह बिष्ट पुत्र भरत सिंह, निवासी ग्राम डमडमा, पोस्ट बरतोली, तहसील कर्णप्रयाग, उम्र 19 वर्ष द्वारा वाहन चोरी की बात स्वीकार की गई। अभियुक्त की निशानदेही पर गौचर मेला ग्राउंड से वादी की स्कूटी बरामद कर ली गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी भेजा गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मानवेंद्र सिंह गुसांई, हेड कॉस्टेबल प्रदीप बहुखंडी, हरेंद्र, कांस्टेबल सुशील शामिल रहे।

Latest News

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...
error: Content is protected !!