चमोली: हरेला पर लगाए पौधे, हरित क्षेत्र बढ़ाने का लिया संकल्प–

by | Jul 16, 2025 | चमोली, पर्यावरण | 0 comments

कर्णप्रयाग के जयकंडी के प्राचीन उमा मंदिर परिसर में रोपे गए वि​भिन्न प्रजाति के पौधे, गोपेश्वर में पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट और डीएम ने लगाए पौधे–

गोपेश्वर, 16 जुलाई 2025: चमोली जनपद में हरेला पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। विकास खंड कर्णप्रयाग के ग्रामसभा जयकंडी के प्राचीन उमा देवी मंदिर परिसर में अनार, गुड़हल, तुलसी, बेलपत्री, गेंदा और गुलाब की पौधेंरोपी गई। इस मौके पर दीपा देवी डिमरी, समलौंण आंदोलन की संयोजिका नंदा जोशी आदि मौजूद रहे। इधर, बदरीनाथ से लेकर गोपेश्वर और अन्य विभिन्न जगह पर अधिकारियों, पर्यावरणविदों और आम नागरिकों ने बढ़ चढ़कर पौधरोपण किया। हरेला पर धरती को हरा भरा बनाने का भी संकल्प लिया गया।

गोपेश्वर में प्रसिद्ध पर्यावरणविद् चंडी प्रसाद भट्ट व जिलाधिकारी संदीप तिवारी के नेतृत्व में घिंघराण रोड पर नए बस अड्डे के पास पौधरोपण किया गया। चरण पादुका गोथल समिति की ओर से डाली लगोला जीवन बचोला अभियान के तहत राबाइंका गोपेश्वर में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर पर्यावरण प्रेमी सुधीर तिवारी, तीलूरौतेली पुरस्कार से सम्मानित मीना तिवारी आदि मौजूद रहे।

बदरीनाथ में नगर पंचायत बदरीनाथ की ओर से माणा बस अड्डे के पास पौधरोपण किया गया। ईओ सुनील पुरोहित के निर्देशन में शंकराचार्य आश्रम के 25 विद्यार्थी, पंडा पंचायत और नगर पंचायत के कमियों ने करीब 200 पौधे लगाए।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!