चमोली: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ, अब विसरा रिपोर्ट का इंतजार–

by | Jul 16, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

नंदानगर के बांजबगड़ गांव निवासी मनोज बिष्ट की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कारण नहीं हुआ स्पष्ट–

गोपेश्वर, 16 जुलाई 2025: नंदानगर के बांजबगड़ गांव निवासी मनोज बिष्ट के मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि शव अ​धिक दिन पुराना होने के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। अब विसरा जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकता है।

पुलिस की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे बढ़नी थी, लेकिन बुधवार को रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

बता दें कि 13 जुलाई को मनोज का शव घांघरिया के जंगलों में पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला था। गोपेश्वर जिला अस्पताल के तीन डॉक्टर के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया था। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को बताया कि शव पुराना होने के कारण मौत के कारणों काे लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। रिपोर्ट में मौत का समय पोस्टमार्टम की तिथि से 10 दिन पूर्व होने का अनुमान लगाया है। अस्पताल प्रशासन की ओर से विसरा को सुरक्षित कर जांच के लिए पुलिस को सौंपा गया है।

पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अब विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। एसपी ने बताया कि मामले में घोड़ा-खच्चर स्वामी देवेंद्र सिंह, उसका बेटा संदेश चौहान व उनके साथ कार्य करने वाले योगेश को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!