चमोली: बदरीनाथ में उफान पर बह रही अलकनंदा, जलमग्न हुआ गांधीघाट–

by | Jul 22, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पुलिस प्रशासन अलर्ट, तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को नदी किनारे जाने से रोका, गश्त बढ़ाई–

जोशीमठ, 21 जुलाई 2025: उच्च हिमालय क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण अलकनंदा उफान पर बह रही है। सोमवार को बदरीनाथ धाम में अलकनंदा नदी उफान पर बह रही है। धाम में नदी किनारे घाट पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। पुलिस ने यात्रियों को नदी किनारे न जाने की सलाह दी है। नदी किनारे के क्षेत्रों में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है।

दो दिनों से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तेज बारिश हो रही है। जिससे अलकनंदा नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है। सोमवार अपराह्न तक बदरीनाथ धाम में अलकनंदा नदी इतना बढ़ गया कि सारे घाटों में पानी आ गया। घाटों की सीढि़यां तक पानी में समा गई हैं। धाम में बारह शिला के ऊपर से पानी बह रहा है। बदरीनाथ के थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ने से पुलिस, एसडीआरएफ और अग्निशमन टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है। किसी को भी नदी किनारे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।

वहीं सोमवार को मूसलाधार बारिश से पोखरी में जगह-जगह पैदल रास्ते टूट गए। रास्तों में पानी बहने से कीचड़ भर गया। सुबह से हुई बारिश ने क्षेत्र में जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त कर दिया। बाजारों में भी बारिश का असर देखने को मिला। बच्चों को स्कूल आने जाने में भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Latest News

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!