दिक्कत: 30 घंटे से बंद पड़ा मलारी हाईवे, 11 पोलिंग पार्टियां फंसी, आईटीबीपी की ली जा रही मदद–

by | Jul 22, 2025 | ब्रेकिंग | 0 comments

भारी बारिश के कारण हाईवे पर आया मलबा, बड़े-बड़े बोल्डरों को हटाने में जुटी पोकलेंड मशीनें, असमंजस में मतदाता और प्रत्याशी–

गोपेश्वर, 22 जुलाई 2025: पिछले दो दिनों से मलारी हाईवे अवरुद्ध है। यहां भापकुंड के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में आए मलबे और बोल्डरों के कारण यहां गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ी है। जिससे नीती घाटी और ज्योतिर्मठ की ओर से कई वाहन फंसे हुए हैं।

प्रचार के लिए घाटी में गए लोग भी हाईवे के दूसरी ओर फंसे हुए हैं। देहरादून, दिल्ली, अंबाला, टिहरी, पौड़ी व अन्य शहरों से अपने गांव में मतदान करने जा रहे मतदाता भी आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। उन्होंने जोशीमठ के होटलों में शरण ले ली है। कोई अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं।


होटल के कमरों में रात बिताने को मजबूर लोग-

मलारी हाईवे सोमवार को दोपहर में तीन बजे पहाड़ी से हुए भूस्खलन के चलते अवरुद्ध हो गया था। दो दिनों तक लगातार जेसीबी मलबे को हटाने में लगी है। लेकिन अभी भी सड़क नहीं खुली है।

हाईवे बंद होने से नीती घाटी के कोषा, मलारी प्रथम, द्वितीय, कैलाशपुर, मेहरगांव, फरकिया, बांपा प्रथम, द्वितीय, गमशाली प्रथम, द्वितीय और नीती गांव की पोलिंग पार्टियां भापकुंड में फंसी हुई हैं। जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि पोलिंग पार्टियों को मतदान स्थल तक पहुंचाने के लिए आईटीबीपी की मदद ली जा रही है।

Latest News

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!