राहत: भापकुंड में खुल गया मलारी हाईवे, स्थानीय लोगों के साथ ही सेना की आवाजाही हुई सुचारु–

by | Jul 22, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पंचायत चुनाव की पोलिंग पार्टियां हुई रवाना, रात तक पहुंचेंगी मतदान स्थल, आईटीबीपी की टीमें अलर्ट–

गोपेश्वर, 22 जुलाई: दो दिनों से बंद पड़ामलारी हाईवे मंगलवार को रात करीब साढ़े नौ बजे वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया है। जिसके बाद हाईवे के दोनों ओर फंसे वाहनों की आवाजाही शुरु हो गई है। नीती घाटी के गांवों के लिए निकली पोलिंग पार्टियां भी अब संबं​धित पोलिंग बूथों के लिए रवाना हो गई हैं। हाईवे खुलने पर स्थानीय लोगों के साथ ही सेना और आईटीबीपी ने राहत की सांस ली है।

मलारी हाईवे भापकुंड के पास खतरनाक बना हुआ है। यहां सोमवार को पहाड़ी के एक हिस्से में भूस्खलन हो गया था, जिसके बाद भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ गए थे। तब से सीमा सड़क संगठन की जेसीबी मशीनें हाईवे को खोलने में जुटी थी।

जोशीमठ के उपजिला​धिकारी चंद्रशेखर व​शिष्ठ दो दिनों से यहां कैंप किए हुए थे। उन्हीं के दिशा निर्देशन में हाईवे को खोलने का काम चल रहा था। उन्होंने बताया कि हाईवे को वाहनों के आने-जाने के लिए खोल दिया गया है। सबसे पहले नीती घाटी के गांवों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। इसके बाद हाईवे के दोनों ओर से फंसे वाहनों को निकाला गया। बुधवार को मौसम सामान्य रहने पर यहां हाईवे को पूरी तरह से दुरुस्त कर लिया जाएगा।

इधर हाईवे के खुलने के बाद सेना और आईटीबीपी ने राहत की सांस ली है। दो दिनों से सेना के फंसे वाहनों को भी उनके गंतव्य की ओर भेजा गया। बता दें कि मलारी हाईवे सामरिक दृ​ष्टि से महत्वपूर्ण सड़क है। यह हाईवे चीन सीमा क्षेत्र को यातायात से जोड़ता है।

Latest News

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...
error: Content is protected !!