चमोली: कारगिल बलिदानियों की वीर नारियां व परिजन किए सम्मानित–

by | Jul 26, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

गोपेश्वर जिला पंचायत परिसर में बलिदानियों को श्रद्धांजलि देते हुए किया याद, छात्राओं ने देश भ​क्ति गीतों की दी प्रस्तुतियां–

गोपेश्वर, 26 जुलाई 2025: चमोली जनपद में शनिवार को कारगिल विजय दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला पंचायत परिसर में जिला​धिकारी संदीप तिवारी समेत जनपद के आला अ​धिकारियों व कारगिल युद्ध में वलिदान हुए सैनिकों की वीर नारियों ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कारगिल युद्ध में बलिदान हुए सैनिकों की वीर नारियों व परिजनों को सम्मानित किया।

जिला प्रशासन और सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग की ओर से 26वें कारगिल विजय दिवस पर जिला पंचायत परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पुलिस जवानों और एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जिसके बाद मुख्य अतिथि कारगिल बलिदानी कृपाल सिंह की पत्नी विमला देवी, जिलाधिकारी संदीप तिवारी सहित अन्य अधिकारियों व बलिदानियों के परिजनों ने बलिदानियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद आयोजित समारोह में डीएम ने वीरनारी शांति राणा, कुसुम लता, शकुंतला देवी, कमला देवी, पार्वती देवी, जयंती देवी, कमला देवी, सरिता देवी और सुलोचना देवी सहित सभी 11 बलिदानियों के परिजनों को शॉल ओढाकर सम्मानित किया। वहीं कारगिल दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता के विजेता व उप विजेता टीम को भी सम्मानित किया गया।

डीएम ने कहा कि जब सैनिक सीमा पर देश की रक्षा करते हैं तब उनके परिजन भी चुनौती का सामना करते हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सैन्य परिवार से जुड़े लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान करें। इस दौरान जीआईसी गोपेश्वर, एसजीआरआर गोपेश्वर व एनसीसी के कैडेट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी (सेवानिवृत्त विंग कमांडर) चंद्रशेखर गुप्ता ने बताया कि कारगिल युद्ध में देश के दो लाख सैनिकों ने हिस्सा लिया। इसमें देश के 527 सैनिकों ने सर्वोच्च बलिदान दिया। उत्तराखंड के 75 वीर सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए इसमें चमोली से 11 युवाओं ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। इस दौरान सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, एडीएम विवेक प्रकाश, डीपी पुरोहित, शांति राणा आदि मौजूद रहे।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!