चमाेली: पंचायत चुनाव में भाग्य आजमा रहे 2403 प्रत्याशियों में किसके सिर सजेगा ताज, होगा फैसला–

by | Jul 30, 2025 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

735 पंचायत प्रतिनिधियों का होगा चयन, ग्राम प्रधान में सबसे ज्यादा घमासान–

गोपेश्वर, 30 जुलाई 2025: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बृहस्पतिवार को मतगणना होगी। जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य के 735 पदों के लिए मैदान में उतरे 2403 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बृहस्पतिवार को हो जाएगा।

सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। चमोली जिले में 615 ग्राम प्रधानों में से 71 का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है, जबकि 458 ग्राम पंचायतों में 1505 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 244 पदों में से 16 निर्विरोध चुने गए

और 228 पदों के लिए 709 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे। जिला पंचायत की 26 सीटों के लिए 125 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि सदस्य ग्राम पंचायत के 4385 पदों में से 1541 का निर्विरोध निर्वाचन हुआ और 23 पदों के लिए 64 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें 2821 पदों पर किसी ने नामांकन ही नहीं किया। पूरे जिले में 1528 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

———–

कहां कितने निर्विरोध चुने गए प्रत्याशी

– विकासखंड नारायणबगड़ में 14 ग्राम प्रधान, तीन क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध।

– देवाल विकासखंड में पांच ग्राम प्रधान, एक क्षेत्र पंचायत सदस्य।

-ज्योतिर्मठ में तीन ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत।

– पोखरी विकासखंड में सात ग्राम प्रधान, एक क्षेत्र पंचायत

– गैरसैंण ब्लॉक में 13 ग्राम प्रधान, दो क्षेत्र पंचायत।

– कर्णप्रयाग विकासखंड में सात ग्राम प्रधान,एक क्षेत्र पंचायत।

– थराली विकासखंड में छह ग्राम प्रधान, तीन क्षेत्र पंचायत।

– दशोली विकासखंड में नौ ग्राम प्रधान।

– नंदानगर विकासखंड में सात ग्राम प्रधान व चार क्षेत्र पंचायत सदस्य।

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!