चमोली: बदरीनाथ धाम में पुलिस के साथ तीर्थयात्रियों की मददगार बनेगी भारतीय सेना–

by | Aug 1, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

धाम में सुरक्षा के साथ ही तीर्थयात्रियों को सुविधा भी मुहैया कराएगी सेना–

बदरीनाथ, 01 अगस्त 2025: बदरीनाथ धाम में भारतीय सेना मददगार बनेगी। चमाेली पुलिस की टीम के साथ भारतीय सेना भी धाम में पहुंचने वाले लाखों तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के साथ ही उनकी हर संभव मदद भी करेगी।

सेना असहाय तीर्थयात्रियों को मंदिर तक ले जाने, उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने और रेस्क्यू सहायता प्रदान करेगी। धाम में अब स्थानीय पुलिस के साथ भारतीय सेना संयुक्त रुप से सुरक्षा में तैनात रहेगी और यात्रियों की मददगार बनेगी।

थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने बताया कि भारतीय सेना और पुलिस संयुक्त रुप से धाम में सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी और तीर्थयात्रियों को यात्री सुविधाएं भी देगी। साथ ही सेना धाम के संवेदनशील क्षेत्रों में संयुक्त गश्त भी कर रही है।

बद्रीनाथ धाम उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित है, जहाँ मौसम, भौगोलिक परिस्थितियाँ और जनसंख्या की अचानक वृद्धि आपात स्थितियों को जन्म दे सकती है। इन परिस्थितियों से कुशलता से निपटने के लिए चमोली पुलिस और भारतीय सेना की टीमें मंदिर परिसर, पैदल मार्ग, विश्राम स्थल, पार्किंग स्थल तथा आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में संयुक्त रूप से गश्त कर रही हैं।

यह तैनाती केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यात्रियों को स्वास्थ्य सेवाएं, मार्गदर्शन, आपदा प्रबंधन, और रेस्क्यू सहायता भी प्रदान करने हेतु की गई है।

Latest News

समस्त शिक्षक साथियों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए।

आइए, इस गौरवपूर्ण दिवस पर हम देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों...

देश के प्रथम गांव माणा में बड़वाल क्लब ने 3-1 के साथ जीता बालीवॉल प्रतियोगिता का खिताब–

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में विजेेता टीम को 31 हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का दिया...

चमोली: टीएचडीसी टनल हादसे का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण–

टनल के अंदर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा, शेष तीन लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश...

चमोली: गोपेश्वर में घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम–

कहा, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-- गोपेश्वर...

चमोली: टनल में लगातार हो रहा पानी का रिसाव, गले तक पहुंच रहा पानी : आपदा सचिव–

पीपलकोटी, 14 अगस्त 2026: टनल का निरीक्षण करने के बाद आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राहत एवं...

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...
error: Content is protected !!