चमोली: जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए उच्च प्राथमिकता वाले कार्यों को शीघ्र करने के दिए निर्देश– जिला​धिकारी ने ली–

by | Aug 5, 2025 | चमोली, बैठक | 0 comments

जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद की बैठक, अ​धिकारियों को दिए निर्देश–

गोपेश्वर, 05 अगस्त 2025: सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला खनिज फाउंडेशन न्यास के शासी परिषद की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर अनुमोदन किया गया। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संस्थान और सिंचाई विभाग के उच्च प्राथमिकता वाले प्रस्तावों को लेकर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को उच्च प्राथमिकता वाले कार्यों को शीघ्र करने के निर्देश दिए। सीएमओ को सिमली अस्पताल के लिए प्रस्तावित योजना के तहत आवश्यक उपकरणों की खरीद शीघ्र करने के आदेश दिए। साथ ही नगर पंचायत पीपलकोटी के अधिशासी अधिकारी को नगर क्षेत्र में आपदा से प्रभावित भवनों सहित अन्य प्रस्तावित सुरक्षा कार्यों को तत्काल शुरू करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में विद्यालयों के सुधारीकरण और वर्तमान स्थिति की जानकारी न देने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।

खान अधिकारी अंकित चंद ने बताया कि जनपद के सभी विभागों की ओर से उच्च प्राथमिकता वाली 8 योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं। जिनमें से शिक्षा विभाग की ओर से 125.3 लाख की चार, स्वास्थ्य विभाग की ओर से 38.93 लाख की दो, जल संस्थान और पेयजल निगम की ओर से 8.08 लाख की एक और सिंचाई विभाग की 19.80 लाख की एक योजना अनुमोदित की गई है। इसके साथ अन्य 8 योजनाओं के लिए 88.50 लाख की धनराशि अनुमोदित की गई है।

इस मौके पर सीडीओ डाॅ. अभिषेक त्रिपाठी, सीएमओ डाॅ. अभिषेक गुप्ता, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग अरविंद नेगी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...
error: Content is protected !!