मानवता: बगोली में नदी तट पर फंसी गाय को किया सकुशल रेस्क्यू–

by | Aug 5, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

आईटीबीपी, एसएसबी और डीडीआरएफ की संयुक्त टीम ने चलाया रेस्क्यू अभियान–

चमाेली, 04 अगस्त 2025: चमोली जिले के बगोली गांव में पिंडर नदी के तट पर फंसी गाय को आईटीबीपी, एसएसबी और डीडीआरएफ की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू कर लिया है। टीम ने दो दिनों तक कड़ी मशक्कत कर गाय को नदी से निकाल लिया है।

आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि कर्णप्रयाग के समीप बगोली गांव के ग्रामीणों ने आमसौड़ातोक में पिंडर नदी तट पर गाय के फंसे होने की सूचना कंट्रोल रुम को दी। जिस पर जिलाधिकारी के निर्देश पर आईटीबीपी जोशीमठ के सीओ विजय कुमार और एसएसबी ग्वालदम के डीआईजी देवीदास नामदेव से रेस्क्यू अभियान के लिए अनुरोध किया गया।

जिसके बाद शुक्रवार को ही आईटीबीपी, एसएसबी और डीडीआरएफ की टीमों ने मौके पर गाय का रेस्क्यू अभियान शुरु किया। यहां नदी का बहाव अत्याधिक होने के चलते दो दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद रविवार को गाय को सकुशल रस्सी के सहारे रेस्क्यू किया गया।

Latest News

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!