चमोली जनपद के वाइब्रेंट विलेज में सेना, आईटीबीपी व प्रशासन समन्वय बनाकर करे काम–

by | Aug 5, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

जिला​धिकारी ने सीमांत गांवों के विकास कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक–

गोपेश्वर, 04 अगस्त 2025: जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सीमांत गांवों में वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सीमांत गांवों में विकास कार्यों को सेना, आईटीबीपी व जिला प्रशासन समन्वय बनाकर करें, जिससे योजनाओं को सही तरीके से समय पर धरातल पर उतारा जा सके।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने सेना और आईटीबीपी के अधिकारियों से कहा कि उनके द्वारा वाइब्रेंट गांवों में जो भी निर्माण कार्य किए गए हैं, निर्माणाधीन हैं या प्रस्तावित हैं उनका पूर्ण विवरण फोटो सहित जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं। ताकि कार्यों में दोहराव न हो और संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सके। सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने सुझाव दिया कि सेना और आईटीबीपी के साथ जिला प्रशासन का समन्वय बनाने के लिए सेना की ओर से एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए, जो सभी संबंधित कार्यों की नियमित मॉनेटरिंग कर समय-समय पर डीटेल प्रशासन को उपलब्ध करा सकें।

परियोजना निदेशक आनंद सिंह ने बताया कि जिले के कुल 14 सीमांत गांवों को वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत विकसित किया जाना है। यहां अवस्थापना सुविधाओं के साथ पर्यटन, हस्तशिल्प, रोजगार गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

Latest News

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...
error: Content is protected !!