आपदा: हे गंगा मैय्या ये क्या हो गया, उत्तरकाशी के गांव में चारों ओर मची चीखपुकार, हाईअलर्ट–

by | Aug 5, 2025 | आपदा, ब्रेकिंग | 0 comments

धराली गांव में बादल फटने से खीरगंगा में आई भयंकर बाढ़, अब तक चार लोगों की माैत, कई लापता, हेल्पलाइन नंबर हुए जारी, पढ़ें पूरी खबर–

उत्तरकाशी, 05 अगस्त 2025: हे गंगा मैय्या ये क्या हो गया। चारों ओर चीखपुकार कर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। यहां धराली गांव में बादल फटने से खीरगंगा में बाढ़ आ गई। बाढ़ भी ऐसी की पलभर में सबकुछ तबाह कर गई। अभी तक इस आपदा में चार लोगों के मरने की पु​ष्टि हुई है, जबकि कई लापता बताए जा रहे हैं।

बाढ़ से देखते ही देखते होटल, घर, लॉज, दुकानें सब तबाह हो गए। आपदा की सूचना मिलते ही आला अ​धिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, डीजीपी के साथ ही कई अ​धिकारी पहुंच गए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आपदा पर गहरा दुख जताते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि थराली में फ्लैश फ्लड की घटना को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बात कर घटना की जानकारी ली। आईटीबीपी की निकटतम तीन टीमों को वहां भेज दिया गया है, साथ ही एनडीआरएफ की चार टीमें भी घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई हैं, जो शीघ्र पहुंच कर बचाव कार्य में लगेंगी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जिला प्रशासन की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं। धराली गांव में जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। जिनका नंबर 01374-222126, 222722, 9456556431 है।

Latest News

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

28 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित...

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
error: Content is protected !!