चमोली: वन कर्मियों ने फूलों की घाटी में फंसे 150 पर्यटक सुरक्षित निकाले–

by | Aug 6, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पर्यटकों के लिए बंद रखी गई घाटी, ट्रैक पर उफनाया नाला, परेशानी बढ़ी, फिर भारी बारिश का अलर्ट–

गोपेश्वर, 06 अगस्त 2025: भारी बारिश के चलते गदेरा उफान पर आने से मंगलवार अपराह्न फूलों की घाटी में करीब 150 पर्यटक फंस गए। वन विभाग के कर्मचारियों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी पर्यटकों को घाटी से सुरक्षित निकाला। वहीं मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए बुधवार को घाटी को बंद रखा गया। घांघरिया में 100 से अधिक पर्यटक मौसम खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

लगातार हो रही बारिश से मंगलवार को फूलों की घाटी के मार्ग पर घूसा गदेरा उफान पर आ गया। जिससे घाटी की सैर पर गए करीब 150 पर्यटक फंस गए। सूचना पर वन विभाग के अनुभाग अधिकारी जयप्रकाश के नेतृत्व में मान सिंह, अरविंद कुंवर, प्रीतम सिंह और मनोज भट्ट मौके पर पहुंचे। उनके साथ विभिन्न संस्थाओं के गाइड भी शामिल रहे। काफी मशक्कत के बाद सभी पर्यटकों को सुरक्षित गदेरा पार कराया गया।

फूलों की घाटी की वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि घूसा गदेरा उफान पर आने से फंसे सभी पर्यटकों को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित निकाला। वहीं मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए बुधवार को फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद रखी गई। मौसम की स्थिति सामान्य होने पर घाटी को खोल दिया जाएगा।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!