चमोली: पत्थर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, महिला घायल, हायर सेंटर रेफर–

by | Aug 6, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

छानी से घर लौटने वक्त हुआ हादसा, भारी बारिश में पथरीले रास्ते से ग्रामीणों ने सड़क तक पहुंचाया शव,

चमोली, 06 अगस्त 2025: जोशीमठ विकास खंड के दाणमी गांव में एक व्य​क्ति ने पहाड़ी से आए पत्थरों की चपेट में आने से दम तोड़ दिया, जबकि एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई है। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेज दिया गया है।

मंगलवार शाम को दाणमी गांव की चंद्रा देवी पत्नी हुकुम सिंह और दौलत सिंह, उम्र 40 साल, अपनी छानियों से लौट रहे थे। अचानक रास्ते में जंगल से पत्थर गिरने लगे। पत्थर की चपेट में आने से दौलत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चंद्रा देवी घायल हो गई। मंगलवार रात को ही चंद्रा देवी को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती किया गया। बुधवार को पटवारी ने ग्रामीणों को शव सड़क तक लाने के लिए कहा, जिस पर ग्रामीण बारिश के बीच शव को सड़क तक लाए।

एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ट ने बताया कि घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक दौलत सिंह का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। इन दिनों भारी बारिश से चट्टानों से पत्थर छिटक रहे हैं। खतरा अ​धिक बना हुआ है। जिला प्रशासन ने लोगों को सुर​​क्षित जगहों पर रहने की अपील की है।

Latest News

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!