बदरीनाथ हाईवे बंद, बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा रुकी, यात्री जगह-जगह फंसे–

by | Aug 7, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

बदरीनाथ हाईवे का 30 मीटर हिस्सा टूटा, पहाड़ी से हो रहा भूस्खलन, जोशीमठ से लेकर गौचर तक रोके गए यात्रा वाहन–

गोपेश्वर, 07 अगस्त 2025: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पीपलकोटी के पास बा​धित हो गया है। पहाड़ी से हुए भारी भूस्खलन से हाईवे का करीब 30 मीटर हिस्सा टूटकर अलकनंदा में समा गया। हाईवे बंद होने से गौचर से लेकर जोशीमठ तक जगह-जगह तीर्थयात्री फंस गए हैं।

​चमोली जिला प्रशासन की देखरेख में हाईवे को खोलने का काम लगातार जारी है। हाईवे के अभी खुलने के कोई आसार नहीं हैं। जिसे देखते हुए प्रशासन ने बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा फिलहाल के लिए रोक दी है। उप जिलाधिकारी चमोली आरके पाण्डेय के नेतृत्व में राजस्व उप निरीक्षक, कौड़िया एवं डीडीआरएफ की टीम द्वारा भनैरपानी,पीपलकोटी आदि जगहों पर फंसे यात्रियों को फूड पैकेट पानी, बिस्किट, नमकीन, जूस आदि बांटे और उप जिलाधिकारी चमोली ने यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की।

उप जिलाधिकारी चमोली के द्वारा एनएचआईडीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर, और इंजीनियरों को राष्ट्रीय राजमार्ग जल्द से जल्द सुचारु करने के भी निर्देश दिए गए ,लैंडस्लाइड के दोनों ओर से रोड को सुचारू रूप से खोलने हेतु पोकलेन मशीन लगवाई गई।हाईवे बंद होने पर स्थानीय लोगों ने चट्टानी भाग से आवाजाही की। कई लोग चट्टान पर चढ़कर हाईवे के दूसरे छोर पहुंचे।

Latest News

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!