चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर गिरा भारी पत्थर तो पुलिस अ​धिकारी और कर्मियों ने संयुक्त प्रयास से हटाया, मार्ग हुआ सुगम–

by | Aug 11, 2025 | आपदा, चमोली | 0 comments

लामबगड़ के पास चट्टान से छिटककर आया था बोल्डर, पुलिस कर्मियों ने हटाकर मानवता का धर्म निभाया–

जोशीमठ, 11 अगस्त 2025: बारिश के चलते इन दिनों बदरीनाथ हाईवे पर आवाजाही करना किसी खतरे से कम नहीं है। जगह-जगह चट्टान और पहाड़ियों से पत्थर और मलबा अचानक हाईवे पर आ रहा है। सोमवार को

लामबगड़ शिवालय के पास खचडू नाला पुल पर चट्टान से कई पत्थर छिटककर आ गए, पत्थर एकदम खतरनाक मोड़ पर होने से यातायात में बाधा बन रहे थे। मौके से गुजर रहे थानाध्यक्षगोविन्दघाट विनोद रावत ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत वाहन रुकवाया और मौके पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों व होमगार्ड जवानों के साथ मिलकर सामूहिक प्रयास से पत्थरों को सड़क से हटा दिया।

पूरी टीम के इस मानवीय व जिम्मेदारीपूर्ण सहयोग से न केवल यातायात सुचारू हुआ, बल्कि यह भी संदेश गया कि पुलिस हर परिस्थिति में समाज के साथ खड़ी है।

Latest News

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...

चमोली: पुलिस अधीक्षक चमोली ने मासिक अपराध गोष्ठी में की अपराधों की समीक्षा–

उत्त्कृष्ठ कार्य करने पर पुलिस अ​धिकारियों और कर्मियों को किया सम्मानित-- गोपेश्वर, 25 अगस्त 2026:...

चमोली: लंगसी गांव में हुआ माता इंद्रामति की डोली का भव्य स्वागत–

ढोल-दमाऊं की थाप पर झूमी माता की डोली, श्रद्धालुओं ने की विशेष पूजा-अर्चना-- पीपलकोटी, 25 अगस्त...

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...
error: Content is protected !!