चमोली: पालतु कुत्ते को बचाने नाले में कूदे दो युवक फंसे, पुलिस टीम को बुलाया, तब बची जिंदगी–

by | Aug 14, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

चमोली जिले में कुत्ते के नाले में गिरने पर दो युवक कूदे, पर भंवर में फंसे, पुलिस बनीं मददगार–

गोपेश्वर, 14 अगस्त 2025: मंडल घाटी के सगर गांव के पास एक कुत्ता अचानक उफनते नाले में गिरकर तेज बहाव में फंस गया। पालतु कुत्ते को बचाने के प्रयास में दो युवक अ​भिषेक कंडारी, ग्राम गवाई और नीरज नेगी, ग्राम सगर ने नाले में छलांग लगा ली।

लेकिन कुत्ते को बचाने के चक्कर में उनकी जान ही खतरे में फंस गई। वे स्वयं गंभीर खतरे में आ गए। मंडल चौकी प्रभारी विपिन त्यागी ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना गोपेश्वर पुलिस और फायर सर्विस गोपेश्वर की संयुक्त टीम बिना समय गंवाए मौके पर पहुंची।

परिस्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण थी। नाले में तेज पानी का बहाव, फिसलन और सीमित जगह होने के बावजूद टीम ने पूरी योजना के साथ साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

रस्सियों और अन्य उपकरणों की मदद से दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। समय रहते की गई यह कार्रवाई एक बड़ी अनहोनी को टालने में सफल रही।

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!