अपने उजड़े गांव, मकान को देख फूट फूटकर रोया फौजी, उसके साथ सगे संबंधी भी रोए… –

by | Sep 26, 2021 | चमोली, समस्या | 0 comments

 पीपलकोटी। कुछ समय पहले ही गांव में अपनी छुटटी बिताकर वापस पंजाब गए फौजी आशीष हटवाल ने ये कल्पना भी कभी नहीं की होगी कि दोबारा जब वापस आऊंगा तो जिस घर में ड्यूटी से आकर कभी सकून से अपने घर में अपना बैग सामान रखते थे, जिस घर के तांबे के गागर से ठंडा पानी मां अपने हाथ से लेकर पिलाती थी, अब वो घर कभी देखने को ‌नहीं मिलेगा। वहां देखने को मिलेगा तो सिर्फ मलबे का ढेर। हाट गांव की नर्वदा देवी का इकलौता बेटा आशीष हटवाल भारतीय सेना में तैनात है। जब घर में आशीष से मां को फोन किया तो, मां ने बताया कि बेटे परियोजना का निर्माण कर रही टीएचडीसी कंपनी ने हमारा घर गांव उजाड़ दिया है, तब से आशीष के रातों की नींद और सुख चैन खो गया था। वह एक ही रट लगाए हुए था कि गांव जाना है। उसने अपने अधिकारियों से गांव जाने के लिए छुट्टि मांगी। रविवार को आशीष अपने गांव पहुंचा। गांव आकर देखा तो यहां न घर है और ना घर का आंगन। बस अगर है तो सिर्फ बिखरा मलवा है चारों और ..न सामान रखने की जगह न ही मां के हाथों का पानी मिला। अगर मिला तो सिर्फ उजड़ा घर उजड़ा आंगन..।आशीष ने आते ही रोते रोते कह रहा है कि मैं अपना ये बैग कहां पर रखूं, कहां मेरी रात कटेगी, कहां मैं खाना खाऊंगा, आंखों में आंसू लेकर अपने घर को बार बार देख रहे आशीष को देखकर ग्रामीणों का हृदय भी बहुत दुखी है। जब आशीष गांव में पहुंचा ही था कि गांव में पसरा सन्नाटा टूट गया, सभी ग्रामीण बदहवास होकर रोने लगे, कहां जाएं, कहां रहें, आशीष की 66 वर्षीय मां नर्वदा देवी ने बेटे आशीष को ढांढस बंधाया, ग्रामीणों ने भी उसे ढांढस बंधाया और कहा कि जिंदगी रही तो आगे भी अपने गांव की खैर ख्वाह लेने आते रहेंगे। गांव के लक्ष्मी नारायण मंदिर में प्रत्येक साल बड़ा धार्मिक अनुष्ठान रखेंगे, जिससे सभी ग्रामीण एक साथ पूजा-अर्चना करेंगे और एक दूसरे को भी मिल जाएंगे। आजकल आशीष की शादी के लिए नर्वदा देवी तैयारियों में जुटी थी, अभी शादी का दिन भी निश्चित नहीं हुआ है। 

Latest News

चमोली: एनटीपीसी विष्णुगाड़ परियोजना में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को जांचने के लिए मॉक ड्रिल–

वि​भिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने सक्रिय रुप से लिया भाग, व्यापक मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन-- ज्योतिर्मठ, 30...

पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...

चमोली: गृह सचिव शैलेश बगौली ने किया कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण–

डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री पर दिया विशेष जोर, पदम विभू​षित चंडी प्रसाद भट्ट से की मुलाकात...

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन मेला, किसानों को मिली आधुनिक जानकारी–

कार्यशाला में किसानों, छात्र-छात्राओं और कृ​षि से जुड़े लोगों को दी आधुनिक कृ​षि उपकरणों की...

चमोली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, तीन घायल–

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम, देहरादून से देवाल जा रहे थे कार सवार...

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...

चमोली: बदरीनाथ पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढा श्रद्धालु का लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग–

मित्रता, सेवा और सुरक्षा” का सजीव उदाहरण पेश कर रही बदरीनाथ पुलिस, भावुक यात्री ने किया सैल्यूट...

चमोली: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी चचेरे भाई को 20 वर्ष का कठोर कारावास–

चमोली जिला न्यायालय में विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सुनाया फैसला, पीड़िता को तीन लाख प्रतिकर...

चमोली: ज्योतिर्मठ में भूधंंसाव के तीन साल बाद शुरू हुआ क्षतिग्रस्त भवनों का ध्वस्तीकरण–

जनवरी 2023 में हुआ था भू-धंसाव, सैकड़ों भवन हो गए थे असुर​क्षित, एसडीएम के निर्देश पर ध्वस्तीकरण...
error: Content is protected !!