चमोली: 108 सेवा वाहन का कर्मी तीन दिन से लापता, परेशान परिजन और अन्य कर्मी पहुंचे कलेक्ट्रेट–

by | Aug 15, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

कर्णप्रयागसिमली के समीप 13 अगस्त की रात अचानक लापता हो गया था कर्मचारी, पुलिस प्रशासन से की ढूंढखोज की मांग–

गोपेश्वर, 15 अगस्त 2025: ​पिछले तीन दिन से 108 सेवा वाहन का कर्मी लापता चल रहा है। कर्णप्रयागसिमली के समीप बीते 13 अगस्त की रात को अचानक कर्मी लापता हो गया था। शुक्रवार को लापता कर्मी के परिजन और अन्य साथी कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिला​धिकारी और पुलिस अधीक्षक से कर्मी की ढूंढखोज करने की मांग उठाई है।

परिजनों ने बताया कि 22 साल का इमरजेंसी मेडिकल टे​क्नि​शियन गौरव कुमार पुत्र कुलदीप कुमार निवासी बगवानकनोठ बीते 13 अगस्त की रात बारिश के बीच रेफर मरीज को थराली से श्रीकोट (श्रीनगर) लेकर जा रहा था। सिमली के नजदीक गदेरे के पास मार्ग बंद हो रखा था। बारिश के बीच गौरव मार्ग देखने के लिए निकला, लेकिन काफी देर बाद भी लौटकर नहीं आया। काफी देर तक गौरव का पता नहीं चलने पर 108 चालक ने इसकी सूचना अपने स्टाफ को दी। उसके बाद कर्णप्रयाग से अन्य एंबुलेंस से मरीज को रेफर किया गया, लेकिन गौरव का कुछ पता नहीं चल पाया।

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंची गौरव की बुआ सरिता चौहान ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि सिमली के पास कोई गाड़ी फंसी थी। जिसे निकालने के लिए लोग धक्का लगा रहे थे। गौरव भी गाडी को धक्का लगाने के लिए गया था। आशंका जताई जा रही है कि वहां पर वह खाई में गिर गया और नीचे बह रही आटागाड़ में उसके बहने की आशंका जताई जा रही है।

कलेक्ट्रेट में अवकाश होने के चलते वह एसपी कार्यालय गए और ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने गौरव का पता लगाने की गुहार लगाई। गौरव घर का इकलौता बेटा है उसकी छोटी बहन है। पिता हार्ट के मरीज हैं। बेटे के लापता होने की सूचना के बाद से माता-पिता और उसकी छोटी बहन बहुत चिंतित हैं।

108 सेवा कर्मी राहुल, हरीश, भुपेश, दिपेंद्र, अमित, जयेंद्र, केशव, प्रदीप, रजनी, मंजू, सुरेंद्र, राकेश, ताजवर, तरुण आदि ने कहा कि लगातार घटनास्थल के साथ ही अन्य जगह पर उसकी तलाश कर रहे हैं। लेकिन अभी तक गौरव का कुछ पता नहीं चल पाया है। घटना स्थल पर खाई से गौरव का छाता भी बरामद हुआ है। उन्होंने एसपी से शीघ्र गौरव की ढूंढखोज करने की मांग की है।

Latest News

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!