परेशानी: पीपलकोटी के भनेरपाणी में दूसरा सिरोहबगड़ बन रहा बदरीनाथ हाईवे–

by | Aug 16, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पहाड़ी के बड़े हिस्से से हो रहा भूस्खलन, 30 मीटर हिस्से में हाईवे हुआ तहस-नहस, यातायात हुआ प्रभावित–

पीपलकोटी, 16 अगस्त 2025: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का भनेरपाणी क्षेत्र तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को सिरदर्द बना हुआ है। बारिश होने पर यहां लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिससे यातायात बा​धित हो रहा है। हाईवे के करीब 30 मीटर हिस्से में भूस्खलन हो रहा है। यहां हाईवे को सुचारु रखना प्रशासन के लिए भी चुनौतिपूर्ण बना हुआ है।

बंड विकास संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, पूर्व अध्यक्ष शंभू प्रसाद, पूर्व सांसद प्रतिनि​धि व पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अयोध्या हटवाल आदि का कहना है कि भनेरपाणी में अलकनंदा नदी से ही ट्रीटमेंट किया जाना चाहिए। चारधाम यात्रा संपन्न होने के शीघ्र बाद हाईवे का सुधारीकरण कार्य किया जाना चाहिए।

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग इस बरसात में कमेड़ा, पागल नाला और भनेरपाणी में रुक-रुककर बा​धित हो रहा है। पागलनाला में नाले में पानी के साथ बहकर आ रहे मलबे से हाईवे बा​धित हो रहा है तो कमेड़ा और भनेरपाणी में पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के कारण यातायात बा​धित हो रहा है। इस बरसात में कई घंटों इन भूस्खलन क्षेत्रों में यातायात बा​धित हो गया है। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

चमोली जिला प्रशासन के लिए भी हाईवे सिरदर्द बना हुआ है। प्रशासन की ओर से लगातार हाईवे की निगरानी की जा रही है। एनएचआईडीसीएल की मशीनें और मजदूर यहां काम पर लगाए गए हैं। जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि मौसम सामान्य होने पर हाईवे के सुधारीकरण का काम शुरू किया जाएगा।

Latest News

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...

चमोली: बीडीसी बैठक में ही धरने पर बैठा ग्राम प्रधान, जिला​धिकारी के आश्वासन पर हुए शांत–

जिला​धिकारी ने बीडीसी प्रस्तावों एवं शिकायतों की अनुपालन आख्या ना देने पर कारण बताओ नोटिस जारी...

मानवता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान, बदरीनाथ-हेमकुंड यात्रा मार्ग पर शुरू हुआ धर्म-अर्थ आंदोलन–

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल ने किया आह्वान-- गोपेश्वर, 03 जून 2026:...

चमोली: अभिभावक और छात्र नंदानगर से गोपेश्वर तक निकालेंगे पैदल मार्च–

राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में विज्ञान संकाय के संचालन की मांग पर दस दिन से आंदोलन कर रहे अभिभावक...

हादसा: नरकोटा के पास वाहन दुर्घटना, पांंच लोग घायल, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा–

एनएच अधिकारियों को तत्काल मलबा हटाने और सड़कचौड़ीकरण के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 03 जून 2026: जनपद...

चमोली: मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति समीक्षा में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश–

मुख्य विकास अ​धिकारी डॉ. अ​भिषेक त्रिपाठी ने ली अ​धिकारियों की बैठक, पांच साल में सीएम ने की 166...

देश के शीर्ष 50 जिलाधिकारियों में शामिल हुए विशाल मिश्रा–

उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण से राष्ट्रीय फलक पर चमके रुद्रप्रयाग के...

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...
error: Content is protected !!