चमाेली: 19 से 22 अगस्त तक गैरसैंण में विधानसभा का मानसून सत्र–

by | Aug 17, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

प्रशासन ने की सभी तैयारियां पूरी, चमोली जिला​धिकारी सहित आला अ​धिकारी पहुंचे गैरसैंण–

गैरसैंण (चमोली), 17 अगस्त 2025: गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा में 19 से 22 अगस्त तक आयोजित होने वाले मानसून सत्र की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने रविवार को विधानसभा परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है और समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई है। विधानसभा परिसर एवं मार्गों पर जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाई गई है। पुलिस बल के साथ-साथ पीएसी के जवान भी चप्पे-चप्पे पर तैनात किये जायेंगे। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ हो सके।

यातायात व्यवस्था को देखते हुए सड़कों की मरम्मत और सफाई कार्य पूरे कर लिए गए हैं। आने-जाने वाले जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के लिए पार्किंग और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं। हेलीपैड को भी पूर्ण रूप से दुरुस्त कर लिया गया है।

इसके अतिरिक्त विधानसभा परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति, पेयजल, खाद्य आपूर्ति, आवास, स्वास्थ्य सेवाएं, नेटवर्क और वाई-फाई की सुविधाओं को भी दुरुस्त किया गया है। जिला प्रशासन ने कहा कि मानसून सत्र के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सत्र के दौरान माननीय विधायकगणों, अधिकारियों एवं आमजन को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने यह भी कहा कि मानसून सत्र प्रदेश की नीतियों और विकास कार्यों की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण अवसर है, ऐसे में हर स्तर पर तैयारियां पूर्ण की गयी हैं।

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...

चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...

चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...
error: Content is protected !!