चमोली: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ की बैठक–

by | Aug 17, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

अस्थायी कर्मचारियों के वन टाइम सेंटिमेंट पर चर्चा, बीकेटीसी अध्यक्ष से मिलेगा संघ का प्रतिनिधि मंडल–

बदरीनाथ, 17 अगस्त 2025: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ की आम बैठक श्री बदरीनाथ धाम में संघ अध्यक्ष विजेंद्र बिष्ट की अध्यक्षता में शुरू हुई जिसमें वर्चुअल माध्यम से केदारनाथ, जोशीमठ, उखीमठ, देहरादून स्थित मंदिर समिति कर्मचारियों ने प्रतिभाग कर अपने सुझाव रखे।

बैठक में कर्मचारी संघ अध्यक्ष विजेंद्र बिष्ट ने कहा कि सबको एक होकर कार्य करना है तथा कर्मचारियों के हित के मुद्दों को आगे बढ़ाना है। बताया कि शीघ्र एक प्रतिनिधिमंडल कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए बीकेटीसी अध्यक्ष पदाधिकारियों तथा मुख्य कार्याधिकारी से मिलेगा।

बैठक की शुरुआत करते हुए कर्मचारी संघ के सचिव भूपेन्द्र रावत ने सभी संघ के सदस्यों का बैठक में प्रतिभाग करने हेतु धन्यवाद दिया कहा कि संघ स्थायी तथा अस्थायी कार्मिकों की एकता से सुदृढ होगा।

बैठक में मुख्य मंत्री की घोषणा के अनुरूप अस्थायी कर्मचारियों के वन टाइम सेंटिमेंट प्रक्रिया को तेज किये जाने, स्थायी कर्मचारियों की प्रोन्नति, एसीपी का लाभ दिये जाने, अस्थायी कर्मचारियों के सेवा से विलग होने पर एक मुश्त 5 लाख की राशि दिये जाने, आकस्मिक मृत्यु की दशा में प्रभावित परिवारों के एक सदस्य को रोजगार दिये जाने, अस्थायी कर्मचारियों को समान कार्य समान वेतन का लाभ दिये जाने, वेतन वृद्धि किये जाने, श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम में कार्यरत कर्मियों को विशेष अवकाश दिये जाने

ईपीएफ तथा ईआईएस सुविधा दिये जाने तथा पूर्व में बनी सेवा नियमावली में पर्याप्त संशोधन किये जाने संबंधित बिंदुओं पर चर्चा हुई।

बैठक में कर्मचारी संघ उपाध्यक्ष रविंद्र भट्ट, उपाध्यक्ष पारेश्वर त्रिवेदी, संगठन मंत्री संदीप कपरवाण, प्रचार मंत्री अतुल डिमरी, कोषाध्यक्ष केदार सिंह रावत, अजय सती,अमित राणा सहित राजेंद्र चौहान, विवेक थपलियाल,अरविंद पंत,जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी, संजय चमोली , देवी प्रसाद तिवारी, कृति भट्ट, डा. हरीश गौड़, दीपक पंवार आदि मौजूद रहे।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!