चमोली: भारत और उसकी ज्ञान परंपरा को जानने का स्वर्णिम द्वार हैं महर्षि श्रीअरविंद: ऋषि प्रसाद सती–

by | Aug 17, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

धर्मनगरी ज्योतिर्मठ में धूमधाम से मनाया गया आध्या​त्मिक गुरु मह​र्षिश्रीअरविंद का 153वां जन्म जयंती पर्व–

ज्योतिर्मठ, 17 अगस्त: धर्मनगरी ज्योतिर्मठ में महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी, महायोगी, कवि ,आधुनिक ऋषि और ‘सारा जीवन ही योग है’ का उदघोष करने वाले आध्यात्मिक गुरु महर्षि श्रीअरविन्द का 153वां जन्म जयंती पर्व धूमधाम से मनाया गया । ज्योतिर्मठ में महर्षि के ज्ञान और ध्यान का दीपक जलाने वाली संस्था श्रीअरविन्द अध्ययन केंद्र के तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सभागार में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और वर्तमान में श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष श्री ऋषि प्रसाद सती ने कहा कि श्रीअरविन्द भारत बोध के नायक हैं और भारत संस्कृति, समाज, विचार परंपरा और ऋषि परंपरा को आत्मसात करने का स्वर्णिम सोपान हैं ।

महर्षि और श्रीमाँ के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके और श्रद्धा सुमन अर्पित करने के उपरांत उन्होंने कहा कि हिमालय में महर्षि का संदेश युवा पीढ़ी तक जाना चाहिए ताकि वह आधुनिकता की आंधी में अपनी जड़ों से संपर्क न खो बैठे । विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए राजकीय महाविद्यालय जोशीमठ की प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी ने कहा कि सन 1892 में आई.सी. एस. की परीक्षा उत्तीर्ण करके भी श्रीअरविन्द ने औपनिवेशिक भारत में कलेक्टर की नौकरी करने के बजाय देशभक्ति और राष्ट्रवाद का कंटकाकीर्ण मार्ग चुना जो बहुत बड़ी प्रेरणा है।

विशिष्ट अतिथि स्वामी समृद्ध पुरी जी महाराज ने बताया कि श्रीअरविन्द के नाम के आगे जुड़ा ‘महर्षि’ विशेषण ही उनके बारे में बहुत कुछ कह देता है। विशिष्ट अतिथि और प्रधानाचार्य शंभू प्रसाद चमोला ने कहा कि अपने चिंतन और लेखन से श्रीअरविन्द ने इसे समय में देशभक्ति का ज्वर उत्पन्न किया जब भारत में स्वाधीनता की मशाल मंदिम पड़ गयी थी।

विशिष्ट अतिथि और ज्योतिर्मठ के गणमान्य नागरिक भगवती प्रसाद कपरुवाण ने कहा कि श्रीअरविन्द के जीवन सूत्र राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा जगत और विशेष रूप से युवा पीढ़ी का बेहतरीन मार्गदर्शन कर सकते हैं ,बशर्ते भारत में लोग उनका अध्यन्न करें। अतिथियों का स्वागत करते हुए श्रीअरविन्द अध्ययन केंद्र के अध्यक्ष और कवि अरविंद पंत ने कहा कि धीरे धीरे ही सही, वसंत की तरह ज्योतिर्मठ में श्रीअरविन्द के विचार दर्शन की सुवास जनमानस तक पहुँच रही है । ‘भारतीय ज्ञान परंपरा में महर्षि श्रीअरविन्द का योगदान’ विषय पर बीज व्याख्यान देते हुए केंद्र के संस्थापक सदस्य डॉ. चरणसिंह केदारखंडी ने कहा कि भारतीय संस्कृति, योग, अध्यात्म, राष्ट्र बोध, मानव एकता के साथ साथ शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में श्रीअरविन्द को पढ़ना नए भारत के सृजन में मील का पत्थर सिद्ध हो सकता है। डॉ. केदारखंडी ने श्रीअरविन्द की पुस्तकों यथा ‘वेदरहस्य’ ,’गीता प्रबंध’, ‘ईश उपनिषद’, ‘सावित्री’, ‘बंदेमातरम’ और ‘योग के पत्र’ आदि से प्रेरक उद्धरण के द्वारा समझाया कि श्रीअरविन्द को पढ़कर न केवल ‘भारत क्या है’ का बोध होता है बल्कि इस सत्य का भी दिशाबोध होता है कि ‘भारत क्या हो सकता है’ !

केंद्र के कोषाध्यक्ष और अँग्रेजी विषय के प्रवक्ता प्रकाश चंद पँवार और केंद्र के युवा समन्वयक और रसायन विज्ञान के प्रवक्ता कैलाश भट्ट के संयुक्त मंच संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीअरविन्द जन्मोत्सव 2025 के भाषण, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों सहित सभी दूसरे प्रतिभागियों को भी मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया ।

भाषण प्रतियोगिता में जे. पी. विद्या मंदिर विष्णुपुरम की छात्रा अंशिका रौतेला ने प्रथम स्थान, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ के ऋषभ राणा ने द्वितीय स्थान , केंद्रीय विद्यालय सुनील की छात्रा सिद्धिका और जे. पी. विद्या मंदिर विष्णुपुरम की छात्रा प्रतिष्ठा चौहान ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान और ज्योति विद्यालय की छात्रा कविता पंखोली ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इसी तरह श्रीअरविन्द के भारत बोध पर आधारित निबंध प्रतियोगिता में जे. पी. विद्या मंदिर विष्णुपुरम के मानस सती ने प्रथान स्थान , ज्योति विद्यालय के मयंक कुँवर ने द्वितीय स्थान और ज्योति विद्यालय की आयुषी पांडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि जे. पी. विद्या मंदिर की छात्रा अंशिका को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

श्रीअरविन्द केंद्र द्वारा जूनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए ‘माता भूमि पुत्रोहमपृथिव्या:’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा भूमिका ने 38 प्रतिभागियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जे. पी. विद्या मंदिर के छात्र सार्थक नेगी ने द्वितीय स्थान, ज्योति विद्यालय की छात्रा आयुषी नौटियाल ने तृतीय स्थान और जे. पी. विद्या मंदिर की छात्रा आराध्या को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। अन्य सभी प्रतिभागियों को भी मैडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

केंद्र के उपाध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता महावीर सिंह फर्स्वाण’श्रद्धालु’ ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। ज्योतिर्मठ के चर्चित साहित्यकार डॉ. भगत सिंह राणा ‘हिमाद’ ने श्रीअरविन्द पर आधारित अपनी कविता का सस्वर पाठ करके मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर डॉ. राजेन्द्र सिंह, समाजसेवी शिक्षिका कमला भट्ट, अनीता सती, विजया ध्यानी, ममता भट्ट, शिवांगी ध्यानी, सुलेखा चौहान, बी. के. टी. सी. कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बिजेंद्र बिष्ट , गोपी चंद्र उनियाल सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक और समाजसेवी उपस्थित रहे ।

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!