चमोली: चमोली के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को भराड़ीसैंण विधानसभा तक जाने से रोका, झेलनी पड़ी फजीहत–

by | Aug 19, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

दिवालीखाल और भराड़ीसैंण में जिला पंचायत अध्यक्ष के वाहन को सुरक्षा कर्मियों ने रोका–

भराड़ीसैंण (चमोली), 19 अगस्त 2025: भराड़ीसैंण में मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेताओं के साथ चमोली के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट विधानसभा भवन जा रहे थे, लेकिन अ​धिकृत पास न होने के चलते सुरक्षा बलों ने उन्हें वापस लौटा दिया।

विधानसभा सत्र के दौरान पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। बिना प्रवेश पास के किसी को भी दिवालीखाल बैरियर से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। मंगलवार को सुबह चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट अपने वाहन से विधानसभा भवन जा रहे थे।

जिला पंचायत अध्यक्ष के वाहन को रोकते सुरक्षा कर्मी-

सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें दिवालीखाल में बैरियर पर रोक दिया। यहां अध्यक्ष के प्रोटोकॉल को लेकर बात चल ही रही थी, तब तक अध्यक्ष का वाहन आगे बढ़ गया। लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उनके वाहन का पीछा किया और उन्हें आगे जाने से रोक लिया। जिसके बाद वे गेट से ही बैरंग लौट गए।

बताया जा रहा है कि बाद में अ​धिकृत पास मिलने पर जिला पंचायत अध्यक्ष को विधानसभा तक जाने की अनुमति दे दी गई।

Latest News

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...

चमोली: बीडीसी बैठक में ही धरने पर बैठा ग्राम प्रधान, जिला​धिकारी के आश्वासन पर हुए शांत–

जिला​धिकारी ने बीडीसी प्रस्तावों एवं शिकायतों की अनुपालन आख्या ना देने पर कारण बताओ नोटिस जारी...

मानवता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान, बदरीनाथ-हेमकुंड यात्रा मार्ग पर शुरू हुआ धर्म-अर्थ आंदोलन–

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल ने किया आह्वान-- गोपेश्वर, 03 जून 2026:...

चमोली: अभिभावक और छात्र नंदानगर से गोपेश्वर तक निकालेंगे पैदल मार्च–

राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में विज्ञान संकाय के संचालन की मांग पर दस दिन से आंदोलन कर रहे अभिभावक...

हादसा: नरकोटा के पास वाहन दुर्घटना, पांंच लोग घायल, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा–

एनएच अधिकारियों को तत्काल मलबा हटाने और सड़कचौड़ीकरण के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 03 जून 2026: जनपद...

चमोली: मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति समीक्षा में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश–

मुख्य विकास अ​धिकारी डॉ. अ​भिषेक त्रिपाठी ने ली अ​धिकारियों की बैठक, पांच साल में सीएम ने की 166...

देश के शीर्ष 50 जिलाधिकारियों में शामिल हुए विशाल मिश्रा–

उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण से राष्ट्रीय फलक पर चमके रुद्रप्रयाग के...

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...
error: Content is protected !!