चमोली: महिलाओं की आर्थिकी मजबूत करने में उत्तराखंड निभा रहा अग्रणी भूमिका–

by | Aug 19, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

भराड़ीसैंण विधानसभा में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लगाए स्टॉल का अवलोकन कर बोले ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी–

भराड़ीसैंण, 19 अगस्त 2025:। विधानसभा मानसून सत्र के प्रथम दिवस ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने भराड़ीसैंण में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान ग्राम्य विकास मंत्री ने महिला समूहों के उत्पादों की गुणवत्ता की प्रशंसा की और उन्हें प्रदेश की अर्थव्यवस्था की सशक्त धुरी बताया।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज उत्तराखंड में 4 लाख से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन महिलाओं की मेहनत और प्रतिबद्धता से यह संख्या लक्ष्य से भी अधिक होने जा रही है। मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। निश्चित ही उत्तराखंड इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देकर देशभर में एक उदाहरण प्रस्तुत करेगा। उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह केवल अपनी आजीविका ही नहीं बढ़ा रहे बल्कि गांव-गांव में स्वावलंबन और उद्यमिता की नई कहानियां गढ़ रहे हैं।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं की आजीविका बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए अनेक योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। मंत्री जोशी ने कहा कि यह प्रयास ही महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और समाज की प्रेरणा शक्ति बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। इस अवसर पर राजपुर विधायक खजान दास, कैंट विधायक सविता कपूर, धनौल्टी विधायक प्रीतम पंवार, सल्ट विधायक महेश जीना भी उपस्थित रहे।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!