चमोली। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सोमवार को गोपेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती प्रवीण काशी को मिलने पहुंचे।। उन्होंने प्रवीण काशी को जूस पिलाकर उनका आमरण अनशन तुड़वाया। अध्यक्ष ने कहा कि वे प्रवीण की जमानत देकर पुरसाड़ी जेल से छुड़वाएंगे और उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार आई तो राज्य आंदोलनकारियों के मुकदमे वाापस लिए जाएंगे। वर्ष 2018 में गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित करने की मांग पर गैरसैंण में चले आंदोलन के दौरान 38 आंदोलनकारियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे। प्रवीण काशी ने 14 सितंबर को कर्णप्रयाग में न्यायालय में अपना आत्मसमर्पण किया था और 19 सितंबर को पुरसाड़ी जेल की बैरक में ही गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित करने की मांग पर आमरण अनशन शुरू कर दिया था। 20 सितंबर को तबियत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था। तब से प्रवीण अस्पताल में भी आमरण अनशन कर रहा है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल बोले- मैं बनूंगा आंदोलनकारी का जमानती, सरकार बनने पर वापस लेंगे मुकदमा–
by laxmi Purohit | Sep 27, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

Latest News
सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...
ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...
उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...
जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...
उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनिधि-- पोखरी...
हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...
रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...
खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिलाधिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
