चमोली: थराली के टुनरीगदेरे का जलस्तर बढ़ने से चेपड़ों बाजार हुआ मलबे में तब्दील, एक युवती लापता–

by | Aug 23, 2025 | आपदा, चमोली | 0 comments

राहत, बचाव कार्य में जुटी टीमें, जिला​धिकारीथराली के लिए हुए रवाना, कई वाहन भी मलबे में दबे, पढ़ें पूरी खबर–

थराली, 23 अगस्त 2025: शुक्रवार मध्य रात्रि को थराली तहसील के टुनरीगदेरे में बाढ़ आने से तहसील परिसर के साथ ही चेपड़ों बाजार, कोटद्वीप बाजार और दस से अ​धिक घरों में मलबा घुस गया। सगवाड़ा गांव में एक मकान में मलबा घुसने से एक युवती मलबे में दब गई है। कई वाहन भी मलबे में दब गए हैं। आपदा प्रबंधन की टीम के साथ ही एसडीआरएफ, सिविल पुलिस और डीडीआरएफ की टीमें राहत बचाव कार्य में जुट गई हैं। घटना की सूचना पर एनडीआरएफ भी प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना हो गई है।

चमोली के जिला​धिकारी संदीप तिवारी आला अ​धिकारियों के साथ थराली के लिए रवाना हो गए हैं। थराली का चेपड़ों कस्बा पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गया है। कई मकान भी मलबे में दब गए हैं। लोगों में आपदा को लेकर दहशत बनीं हुई है। शुक्रवार को रात करीब आठ बजे से क्षेत्र में बारिश शुरु हो गई थी।

रात को 12 बजकर 48 मिनट पर टुनरीगदेरे का अचानक जलस्तर बढ़ गया। बताया गया कि गदेरे के मुहाने पर बादल फटने से यह तबाही हुई है। गदेरे में पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा आने से लोगों में अफता-तफरी मच गई।

लोग रात को ही अपना जरुरी सामान लेकर इधर-उधर भाग गए। इधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थराली क्षेत्र में देर रात बादल फटने की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं और स्वयं स्थिति की गहन निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना की है।

Latest News

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...

चमोली: पुलिस अधीक्षक चमोली ने मासिक अपराध गोष्ठी में की अपराधों की समीक्षा–

उत्त्कृष्ठ कार्य करने पर पुलिस अ​धिकारियों और कर्मियों को किया सम्मानित-- गोपेश्वर, 25 अगस्त 2026:...

चमोली: लंगसी गांव में हुआ माता इंद्रामति की डोली का भव्य स्वागत–

ढोल-दमाऊं की थाप पर झूमी माता की डोली, श्रद्धालुओं ने की विशेष पूजा-अर्चना-- पीपलकोटी, 25 अगस्त...

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...

चमोली: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का मंच–

नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...

चमोली: शराब की दुकान में हंगामा करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी–

न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...
error: Content is protected !!