अब दूरस्थ विद्यालयों के बच्चे भी बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी, चमोली में कई विद्यालय बने अटल उत्कृष्ट विद्यालय–

by | Jul 16, 2021 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

गोपेश्वर। सीमांत चमोली जिले के उर्गम घाटी में स्थित दुर्गम क्षेत्र के विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज उर्गम का अटल उत्कृट विद्यालय के रुप में विकसित होगा। यहां इंफ्राटेक्चर के साथ ही कंप्यूटर और शिक्षकों की पर्याप्त व्यस्था होगी, विद्यालय भवनों की कमी भी दूर होगी। चमोली जिले में उर्गम समेत 15 विद्यालयों को अटल उत्कृष्ट विद्यालयों का शुक्रवार को उद्घाटन हुआ। ‌शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने राइंका उर्गम, तपोवन और नंदासैंण का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया, जबकि अन्य विद्यालयों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और मुख्य शिक्षा अधिकारी ने उदघाटन किया। उर्गम में अटल उत्कृष्ट विद्यालय के उद्घाटन के मौके पर शिक्षा मं‌त्री ने कहा कि इन विद्यालयों को सुविधाओं से लेस किया जाएगा। अब ग्रामीण क्षेत्रों के ‌सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का स्तर और भी बेहतर होगा। बच्चों का भी मनोबल बढ़ेगा, जिससे वह उत्साह के साथ पढ़ाई कर सकेंगे। इस दौरान विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण भी किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य दीपक रतूड़ी, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश सती, विधायक प्रतिनिधि राकेश भंडारी, ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार, प्रधान संघ के अध्यक्ष अनूप नेगी, ग्राम प्रधान मिंकल देवी, ग्राम प्रधान देवग्राम देवेंद्र सिंह रावत, पीटीए अध्यक्ष रघुवीर सिंह नेगी, एसएमसी अध्यक्ष कुंवर सिंह नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह नेगी, बख्तावर सिंह नेगी, दुलप सिंह, सिविल अभियंता सनवाल जी, पूर्व सरपंच भगवती प्रसाद सेमवाल का माल्यार्पण कर शॉल भेंट किया गया।

वहीं, पोखरी में जीआईसी रडुवा में विधायक महेंद्र भट्ट ने विद्यालय का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्र के नौनिहाल भी सरकारी स्कूल में अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई कर सकते हैं। इस विद्यालय में क्षेत्र के करीब 30 गांवों के बच्चे पढ़ते हैं। इधर, घाट ब्लॉक में राइंका घाट और सितेल को अटल उत्कृष्ट विद्यालय बनाया गया है। सितेल में ब्लॉक प्रमुख भारती देवी और घाट में ज्येष्ठ प्रमुख अब्बल सिंह कठैत ने विद्यालयों का शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यालय भवन निर्माण के लिए भ‌ूमि दान करने वाले ग्रामीण अब्बल सिंह खत्री, मोहन सिंह खत्री, रुक्मा देवी, आनंद सिंह, दौलत सिंह, केदार सिंह और भजन सिंह को शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य दिगंबर सिंह नेगी, पीबी मैंदुली, जिला पंचायत सदस्य नंदिता रावत, कर्नल (सेवानिवृत) हरेंद्र सिंह रावत, पीटीए अध्यक्ष देव सिंह नेगी, देवी प्रसाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष खिलाप सिंह और सुखवीर रौतेला मौजूद थे। मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला ने बताया कि चमोली जनपद में 15 विद्यालयों को अटल उत्कृष्ट विद्यालय के रुप में विकसित किया जाएगा।

Latest News

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...
error: Content is protected !!