चमोली: मात्र 160 ग्राम प्रधानों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, 442 ग्राम पंंचायतों में गठित नहीं हो पाई सरकार–

by | Aug 27, 2025 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

सात ग्राम प्रधानों को अपरिहार्य कारणों से नहीं दिलाई जा सकी शपथ, पढ़े कारण–

गोपेश्वर, 27 अगस्त 2025: चमोली जिले में गठित पंचायतों में बुधवार को 160 ग्राम प्रधानों और 874 सदस्य ग्राम पंचायतों को शपथ दिलाई गई। जबकि सात ग्राम प्रधानों को अलग-अलग कारणों से शपथ नहीं दिलाई जा सकी।

चमोली जिले की 615 ग्राम पंचायतों में से 60 में गा्रम प्रधानों की निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की गई। जिसमें से 167 में ही ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन होने पर कोरम पूरा हो पाया है। शेष 442 में कोरम पूरा नहीं होने पर अभी पंचायतों में अभी पंचायतें संगठित नहीं हो पाई हैं। बुधवार को सभी विकासखंडों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पोखरी व दशोली विकासखंड में न्याय पंचायतों में ही शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिले में संगठित 167 में से 160 ग्राम प्रधानों और 874 सदस्य ग्राम पंचायतों को शपथ दिलाई गई। जिसमें दशोली विकासखंड में 20, ज्योतिर्मठ में सात, पोखरी में 16, नंदानगर में चार, कर्णप्रयाग में 23, गैरसैंण में 29, नारायणबगड़ में 30, थराली में 19, और देवाल के 12 ग्राम प्रधान शामिल हैं।

जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में न्यूनतम दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं उन्हें ही संगठित ग्राम पंचायत कहा जाता है। जहां दो तिहाई सदस्य चुने गए हैं उन्हीं ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई गई।

इधर, पोखरी ब्लॉक सभागार में न्याय पंचायत की एकमात्र तमुंडी गांव की प्रधान सुनीता देवी व सदस्यों, किमोठा न्याय पंचायत के श्रीगढ़ गांव की प्रधान कल्पना देवी, जबकि थालाबैंड के तीन ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई गई। अन्य ग्राम प्रधानों को न्याय पंचायतों में शपथ दिलाई गई।

Latest News

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...
error: Content is protected !!