चमोली: अब पुलिस करेगी राजस्व क्षेत्रों के भी मामलों की जांच, जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश–

by | Aug 27, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

राजस्व उपनिरीक्षकों के पुलिस कार्य छोड़ने पर हुए आदेश, नजदीकी थाना या चौकी में दर्ज होगी शून्य एफआईआर–

गोपेश्वर, 27 अगस्त 2025: राजस्व उपनिरीक्षकों द्वारा पुलिस कार्य को पूरी तरह छोड़ने के बाद जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है कि राजस्व क्षेत्रों में घटित होने वाली घटनाओं की जांच नजदीकी पुलिस थाने द्वारा की जाएगी। जबकि नायब तहसीलदार राजस्व अभिलेखों में मुकदमा दर्ज करेंगे।

हाईकोर्ट ने 12 मई को ओदश दिया था कि राजस्व पुलिस कार्य नियमित पुलिस को हस्तांतरित किया जाए। इसके क्रम में पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवा संघ ने 12 अगस्त को जारी किए पत्रांक में 21 अगस्त तक हस्तांतरण प्रक्रिया नहीं होने पर सदैव के लिए पुलिस कार्य छोड़ने का एलान किया था। ऐसे में राजस्व गांवों में कानून व शांति व्यवस्था बनाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी किया है।

जिसके तहत राजस्व ग्रामों में होने वाली घटनाओं में तहसील के नजदीक थाना या चौकी में शून्य प्रथम रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उसके बाद तत्काल नायब तहसीलदार को शून्य एफआईआर व सभी अभिलेख उपलब्ध कराए जाएंगे।

नायब तहसीलदार राजस्व अभिलेखों में मुकदमा दर्ज कर विवेचना के लिए वापस संबंधित थाना या चौकी को भेज देंगे। उसके बाद की सभी प्रक्रियाएं थाना या चौकी क्षेत्रों में होंगी। जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश में कहा है कि पुलिस अधीक्षक चमोली को सभी थाना व चौकियों के प्रभारियों को अपने स्तर से निर्देशित कराना सुनिश्चित करें।

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!