रुद्रप्रयाग: बादल फटने से जगह-जगह हुआ भारी नुकसान, प्राचीन गदेरा महाराज का मंदिर बहा–

by | Aug 29, 2025 | ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग | 0 comments

बड़ेथ गांव में प्राचीन ​शिव मंदिर हुआ क्षतिग्रस्त, ल्वारा, लमगौंडी, बड़ेथ, किमाणा, दानकोट, छेनागाड में भारी नुकसान–

रुद्रप्रयाग, 29 अगस्त 2025: रुद्रप्रयाग जनपद में बृहस्पतिवार को भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मंदाकिनी के साथ ही गाड गदेरे उफान पर बह रहे हैं। जनपद के बसुकेदार क्षेत्र में किमाणादानकोट के मध्य लणगाटगदेरे में बाढ़ की ​स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे कई हेक्टेयर कृ​षि भूमि, प्राचीन मंदिर और गौशाला दब गई है। विजयनगर-बसुकेदार मोटर मार्ग पर छेनागाड में गदेरा पुल तक पहुंच गया है। यहां भूस्खलन से कुछ वाहन मलबे में दब गए हैं। सौड़ी के समीप हाट गदेरा भी उफान पर बह रहा है।

किमाणा गांव में गदेरा महाराज का मंदिर बह गया है। बड़ेथ गांव का ​शिव मंदिर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। गुप्तकाशी-लमगौंडी सड़क पर ल्वारालमगौंडी बाजार में पुल टूटने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। जिससे लोग अपने गांवों में ही कैद होकर रह गए हैं। डुंगर और तालजामण क्षेत्र में भी भारी नुकसान की सूचना है। इस क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात को बादल फटने से यह तबाही हुई है। सड़कें तहस-नहस हो गई हैं। ऊखीमठ क्षेत्र के मस्तूरा में भी भारी बारिश ने कहर बरपाया है। यहां भी गाड गदेरे उफान पर बह रहे हैं।

इधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि जनपद रुद्रप्रयाग के तहसील बसुकेदार क्षेत्र के अंतर्गत बड़ेथडुंगरतोक और जनपद चमोली के देवाल क्षेत्र में बादल फटने के कारण मलबा आने से कुछ परिवारों के फंसे होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है, इस संबंध में निरंतर अधिकारियों से संपर्क में हूं, आपदा सचिव और जिलाधिकारियों से बात कर बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए हैं। बाबा केदार से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ।

Latest News

जय केदार: व्यवस्थित और सुगमता से श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के कर रहे हैं दर्शन: आशा नौटियाल–

केदारनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पांच दिन में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, कहा...

सांस्कृतिक धरोहर: सलूड़-डुंगरा गांव में रही रम्माण मेले की धूम, मुखौटा नृत्य रहे आकर्षण का केंद्र–

विधायक लखपत बुटोला ने तीन लाख और ब्लॉक प्रमुख ने की ढाई लाख रुपये देने की घोषणा-- जोशीमठ, 26 अप्रैल...

चमोली: भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली रैली, कांग्रेस पर साधा निशाना–

महिला आरक्षण बिल को लेकर सड़क पर उतरी भाजपा महिला कार्यकर्ता, कहा-कांग्रेस महिला विरोधी-- गोपेश्वर...

चमोली: शादी के ठीक एक दिन पहले दूल्हे ने की आत्महत्या–

आज बिरही के एक होटल में जानी थी बरात, शादी की खु​​शियां मातम में बदली-- चमोली। थराली के कुलसारी...

चमोली: जोशीमठ में चल रहे स्थिरीकरण की डीपीआर को सार्वजनिक करें, समिति ने उठाए कार्यों पर सवाल–

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने नगर क्षेत्र में स्थिरीकरण के कार्यों पर उठाए सवाल, डीपीआर सार्वजनिक करने...

जय भैरवनाथ: केदारनाथ धाम में श्री भकुंट भैरव नाथ मंदिर के कपाट खुले–

जय भैरवनाथ के जयकारों से गूंजी केदारपुरी, आज से शुरू होंगी नित्य पूजाएं-- केदारनाथ। केदारनाथ धाम में...

सुखद: हाईस्कूल में रुद्रप्रयाग जनपद तीसरे स्थान पर, इंटरमीडिएट में भी शानदार प्रदर्शन–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी अजय कुमार चौधरी ने दी शुभकामनाएं, हाईस्कूल में 95.95 प्रतिशत, इंटर में 87.28...

चमोली: अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां–

जिला​धिकारी कार्यालय परिसर में दिया धरना, पोषण ट्रेकर पर भी नहीं किया काम, केंद्रों पर लगाए ताले...

चमोली: बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल–

विधायक ने कहा, सरकार की न नीति स्पष्ट है न नियत, सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ के लिए किया जा रहा जनता को...
error: Content is protected !!