परोपकार: आपदा प्रभावित थरालीक्षेेत्र में टीएचडीसीआईएल ने किया राहत सामग्री का वितरण–

by | Aug 29, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

जिला​धिकारी संदीप तिवारी और मुख्य महाप्रबंधक परियोजना अजय वर्मा के मार्गदर्शन और समन्वय में वीपीएचईपी ने की पहल, प्रभावित परिवारों कोे बांटी राहत सामग्री–

पीपलकोटी, 28 अगस्त 2025: बीते 22 अगस्त को चमोली जनपद के थराली क्षेत्र में घटित आपदा से व्यापक जनहानि एवं भारी क्षति हुई। इस आपदा की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी संदीप तिवारी और मुख्य महाप्रबंधक परियोजना अजय वर्मा के मार्गदर्शन एवं समन्वय में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (वीपीएचईपी) ने त्वरित पहल करते हुए प्रभावित परिवारों के लिए आवश्यक राहत सामग्री का वितरण किया गया।

परियोजना परिसर से राहत सामग्री से युक्त मिनी ट्रक को टीएचडीसी के महाप्रबंधक (सामाजिक एवं पर्यावरण/टीबीएम) केपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सहायक प्रबंधक सामाजिक एवं पर्यावरण आन्नेदु भट्ट भी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी चमोली के साथ हुई चर्चा उपरांत, टीएचडीसीआईएल द्वारा 80 राहत किट आपदा प्रभावित परिवारों में वितरित की गईं। प्रत्येक राहत किट में आवश्यक खाद्यान्न एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं सम्मिलित है, जिनमें 5 किलो आटा, 5 किलो चावल, विभिन्न प्रकार की दालें, तेल, नमक, मसाले, चीनी, चायपत्ती, दूध पाउडर तथा बिस्किट पैकेट आदि शामिल हैं।

आपदा प्रभावितों को सहयोग प्रदान करते हुए टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (वीपीएचईपी) ने पुनः यह सिद्ध किया कि कंपनी न केवल विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रतिबद्ध है, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन में भी सदैव अग्रणी भूमिका निभाती रही है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी चमोली ने टीएचडीसीआईएल के इस मानवीय सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया और कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रदान की गई सहायता प्रभावित परिवारों के लिए अत्यंत राहतकारी सिद्ध होगी।

Latest News

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...

चमोली: बीडीसी बैठक में ही धरने पर बैठा ग्राम प्रधान, जिला​धिकारी के आश्वासन पर हुए शांत–

जिला​धिकारी ने बीडीसी प्रस्तावों एवं शिकायतों की अनुपालन आख्या ना देने पर कारण बताओ नोटिस जारी...

मानवता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान, बदरीनाथ-हेमकुंड यात्रा मार्ग पर शुरू हुआ धर्म-अर्थ आंदोलन–

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल ने किया आह्वान-- गोपेश्वर, 03 जून 2026:...

चमोली: अभिभावक और छात्र नंदानगर से गोपेश्वर तक निकालेंगे पैदल मार्च–

राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में विज्ञान संकाय के संचालन की मांग पर दस दिन से आंदोलन कर रहे अभिभावक...

हादसा: नरकोटा के पास वाहन दुर्घटना, पांंच लोग घायल, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा–

एनएच अधिकारियों को तत्काल मलबा हटाने और सड़कचौड़ीकरण के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 03 जून 2026: जनपद...

चमोली: मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति समीक्षा में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश–

मुख्य विकास अ​धिकारी डॉ. अ​भिषेक त्रिपाठी ने ली अ​धिकारियों की बैठक, पांच साल में सीएम ने की 166...

देश के शीर्ष 50 जिलाधिकारियों में शामिल हुए विशाल मिश्रा–

उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण से राष्ट्रीय फलक पर चमके रुद्रप्रयाग के...

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...
error: Content is protected !!