आक्रोश: सामूहिक रुप से 40 सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने दे दिया इस्तीफा, गौचर में सहकारिता मंत्री से मिलेंगे गल्ला विक्रेता–

by | Aug 30, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

गल्ला विक्रेताओं ने कहा कोरोनाकाल का लाभांश तक अभी नहीं मिला, ई पोश मशीन की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग उठाई–

गोपेश्वर, 29 अगस्त 2025: सस्ता गल्ला विक्रेताओं का आक्रोश अब बाहर आने लगा है। कहीं गल्ला विक्रेता इस्तीफा दे रहे हैं तो कहीं आंदोलनरत हैं। चमोली जनपद के पोखरी ब्लॉक में सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने सम्मानजनक मानदेय देने, लाभांश का भुगतान करने सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगभग 40 सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के अध्यक्ष को सौंपा है। विक्रेताओं ने कहा कि उन्हें कोरोनाकाल के लाभांश का भुगतान भी नहीं हो पाया है। जिससे दुकान का संचालन करना अब संभव नहीं है।

पोखरी में आयोजित संघ की बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष रमेश चौधरी ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों की सस्ता गल्ला की दुकानों की राशन घोड़े खच्चरों में सप्लाई होती है। लेकिन गल्ला विक्रेताओं को लाभांश का भुगतान नहीं हो पा रहा है। गोदामों से बोरी में 5 से 7 किलोग्राम तक राशन कम प्राप्त होता है, लेकिन पूर्ति विभाग की ओर से दी गई ई पोश मशीन से राशन का शत प्रतिशत बायो मेट्रिक मंगवाया जा रहा है। जो कि संभव नहीं हो पा रह है।

सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने सम्मानजनक मानदेय देने और राशन को गोदाम से ही तोलकर देने की मांग उठाई। बैठक के अंत में गल्ला विक्रेता भक्ति दर्शन सिंह बुटोला, सतपाल रावत, नरेंद्र पुंडीर, मातवर सिंह बिष्ट, पुष्कर लाल, देवी प्रसाद थपलियाल, ओम प्रकाश नेगी, प्रदीप सिंह नेगी, रमेश नेगी, पुष्कर सिंह, दर्शन सिंह, देवेंद्र नेगी, कुलदीप, मधुसूदन सहित 40 डीलरों ने अपने त्यागपत्र संघ के अध्यक्ष को सौंपे। कहा गया कि दो तीन दिन में सहकारिता मंत्री गौचर पहुंच रहे हैं, उनके सामने भी अपना आक्रोश प्रकट किया जाएगा।

Latest News

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...
error: Content is protected !!