हाट गांव आध्यात्मिक क्षेत्र, ग्रामीणों की मांगों पर ठोस कार्रवाई करे टीएचडीसी–

by | Sep 28, 2021 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

 पीपलकोटी। हाट भूमि अधिग्रहण करने और ग्रामीणों को मुआवजा वितरित करने की बात कहकर टीएचडीसी अपना पल्ला नहीं झाड़ सकती है। हाट गांव प्राचीन समय से ही आध्यात्मिक क्षेत्र रहा है। यहां आज भी देवताओं का वास है। टीएचडीसी ग्रामीणों की मांगों पर ठोस कार्रवाई करे। यह बात बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने हाट गांव में आयोजित टीएचडीसी और ग्रामीणों की बैठक की मध्यस्थता करते हुए बोली। विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की मांगों को मुख्यमंत्री के सम्मुख भी रखा गया है। उन्होंने कहा कि जिस जगह पर हाट गांव का पुनर्वास किया जा रहा है। वहां सड़क व अन्य मूलभूत सुविधाएं भी मुहैया कराना टीएचडीसी का काम है। विधायक ने टीएचडीसी और प्रशासन की ओर से बिना ग्रामीणों को बताए उनके मकानों के ध्वस्तीकरण पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जब ग्रामीणों ने अपनी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई के बाद ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने की मांग की थी, तो उनकी सुनी क्यों नहीं गई। कहा कि हाट गांव में भूमि अधिग्रहित हो गई थी और मकानों का ध्वस्तीकरण भी कानूनन होना ही था, लेकिन इससे पहले ग्रामीणों की भी सुनीं जानी चाहिए थी। विधायक ने कहा कि अब गांव का ध्वस्तीकरण करने के बाद टीएचडीसी अपना पल्ला नहीं झाड़ सकती। ग्रामीणों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश मौके पर मौजूद टीएचडीसी के अधिकारियों को दिए गए। बैठक में ग्राम प्रधान राजेंद्र हटवाल भावुक हो गए। उन्होंने कहा‌ कि पितर पक्ष में टीएचडीसी और प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई बर्बरतापूर्ण है। टीएचडीसी के खिलाफ ग्रामीणों की लड़ाई जारी रहेगी। विधायक ने गांव में हुए मकानों के ध्वस्तीकरण का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख पंकज हटवाल युवक मंगल दल अध्यक्ष अमित गैरोला आदि मौजूद थे। 

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!