चमाेली: चमोली जनपद के ​खिलाड़ी ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक–

by | Sep 8, 2025 | खेल, चमोली | 0 comments

लखनऊ के इटावा में हुई सीबीएसई स्कूल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रथमेश ने जीता स्वर्ण पदक, जीत की खुशी–

गोपेश्वर, 08 सितंबर 2025: सीबीएसई स्कूल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ताइक्वांडो में गोपेश्वर के प्रथमेश पंवार ने स्वर्ण पदक जीता है। प्रथमेश अब तक ताइक्वांडो में राष्ट्रीय स्तर पर आठ स्वर्ण जीत चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि से ताइक्वांडो सहित अन्य खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बताया है।

लखनऊ के इटावा में तीन से सात सितंबर को इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ीप्रतिभाग करने आए हुए थे। अंडर 17 आयु वर्ग में गोपेश्वर के प्रथमेश पंवार ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रथमेश के पिता पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज ग्वाड़देवलधार में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता हैं, जबकि माता रचयिता पंवार जीआईसीडुंगरीमैकोट में हिंदी की प्रवक्ता हैं।

प्रथमेश की इस उपलब्धि पर कोच शुभम साह, मैनेजर शादाब अहमद, ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अनूप पुरोहित अंकोला, कोषाध्यक्ष जीनत परवीन, उपाध्यक्ष दीपक भट्ट सहित अन्य ने खुशी जाहिर की है। प्रथमेश पंवार की इस उपलब्धि पर सम्पूर्ण क्षेत्र वासियों सहित विद्यालय परिवार के सभी गुरुजनों ने खुशी जाहिर करते हुए ढ़ेरोंबधाईयां व अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। खेल विभाग के अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन ने खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि इस तरह की उपलब्धियां खेलों में रुचि रखने वाले अन्य विद्यार्थियों के लिए उत्साह और प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!