उत्तराखंड: केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में बाढ़ और बारिश से प्रभावित क्षेत्रों के लिए दी 1200 करोड़ की वित्तीय सहायता–

by | Sep 12, 2025 | देहरादून, ब्रेकिंग | 0 comments

देहरादून, 11 सितंबर 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को देहरादून पहुंचे। उन्होंने आपदा प्रभावितों के साथ बातचीत की और आपदा की जानकारी ली। साथ ही उत्तराखंड में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए समीक्षा बैठक की। प्रधानमंत्री ने उत्तराखण्ड में बाढ़ और बारिश से प्रभावित क्षेत्रों के लिए ₹1200करोड़ की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिवारों के लिए ₹2 लाख और घायलों के लिए ₹50,000 की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने हाल ही में आयी बाढ़ और भूस्खलन के कारण अनाथ हुए बच्चों के लिए पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत व्यापक सहायता की घोषणा की।प्रधानमंत्री ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र स्वयंसेवकों से भी मिले और उनके प्रयासों की सराहना की।

केंद्र सरकार से प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की बहाली और पुनर्निर्माण के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन भी दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री का आभार जताया।

Latest News

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...

चमोली: बीडीसी बैठक में ही धरने पर बैठा ग्राम प्रधान, जिला​धिकारी के आश्वासन पर हुए शांत–

जिला​धिकारी ने बीडीसी प्रस्तावों एवं शिकायतों की अनुपालन आख्या ना देने पर कारण बताओ नोटिस जारी...

मानवता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान, बदरीनाथ-हेमकुंड यात्रा मार्ग पर शुरू हुआ धर्म-अर्थ आंदोलन–

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल ने किया आह्वान-- गोपेश्वर, 03 जून 2026:...

चमोली: अभिभावक और छात्र नंदानगर से गोपेश्वर तक निकालेंगे पैदल मार्च–

राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में विज्ञान संकाय के संचालन की मांग पर दस दिन से आंदोलन कर रहे अभिभावक...

हादसा: नरकोटा के पास वाहन दुर्घटना, पांंच लोग घायल, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा–

एनएच अधिकारियों को तत्काल मलबा हटाने और सड़कचौड़ीकरण के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 03 जून 2026: जनपद...

चमोली: मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति समीक्षा में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश–

मुख्य विकास अ​धिकारी डॉ. अ​भिषेक त्रिपाठी ने ली अ​धिकारियों की बैठक, पांच साल में सीएम ने की 166...

देश के शीर्ष 50 जिलाधिकारियों में शामिल हुए विशाल मिश्रा–

उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण से राष्ट्रीय फलक पर चमके रुद्रप्रयाग के...

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...
error: Content is protected !!