देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ पहुंचने का कार्यक्रम तय हो गया है। प्रधानमंत्री 7 अक्टूबर को केदारनाथ आएंगे। वे यहां पुनर्निमाण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री बदरीनाथ धाम भी आ सकते हैं। बदरीनाथ धाम में भी प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऋषिकेश में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करने के साथ ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन भी करेंगे। प्रधानमंत्री के उत्तराखंड के दौरे को देखते हुए शासन-प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। एक सप्ताह पूर्व प्रधानमंत्री के सलाहकार और पीएमओ के सचिव बदरीनाथ धाम और केदारनाथ में पुननिर्माण कार्यों का निरीक्षण कर दिल्ली लौटे और उन्होंने अपनी रिपोर्ट पीएमओ को सौंप दी है। यह भी बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ऋषिकेश में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इधर, राजनीतिक रुप से भाजपा उत्तराखंड में कांग्रेस को झटके पर झटके दे चुकी है। पहले कांग्रेस के पुरोला विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल हुए उसके बाद धनोल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने से पहले पहले भाजपा कुछ अन्य राजनीति के धुरंधरों को पार्टी में शामिल कर प्रधानमंत्री को तोहफा दे सकती है।
7 अक्टूबर को केदारनाथ पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बदरीनाथ भी आ सकते हैं मोदी, यह है प्रस्तावित कार्यक्रम–
by laxmi Purohit | Sep 29, 2021 | चमोली, राष्ट्रीय | 0 comments

Latest News
बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...
जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...
बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...
बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...
पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...
गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...
जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
