चमोली। बदरीनाथ धाम और प्रसिद्घ हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा से जुड़ा और जोशीमठ के नृसिंह मंदिर से जाने वाली सड़क बृहस्पतिवार को क्षतिग्रस्त हो गई है। यहां लगभग 35 मीटर तक सड़क ध्वस्त हो गई है। जिससे तीर्थयात्रियों को अब जोशीमठ बाजार से होते हुए बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब जाना पड़ रहा है। स्थानीय वाहनों की आवाजाही भी बाजार से की जा रही है। जिससे बाजार में दिनभर जाम की स्थिति पैदा हो रही है। लोक निर्माण विभाग से लेकर जिला प्रशासन के आला अधिकारी इसी नृसिंह मंदिर वाली रोड से अपने वाहनों से आवाजाही कर रहे थे, लेकिन पिछले एक पखवाड़े से अधिक समय से यह सड़क धंस रही थी, इस पर किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं गया। बृहस्पतिवार सुबह नृसिंह मंदिर बाईपास मार्ग के एक हिस्से का पुस्ता ढहने से सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। इस महत्वपूर्ण सड़क के रख रखाव पर लोक निर्माण विभाग को विशेष ध्यान देना चाहिए था, लेकिन अफसोस बृहस्पतिवार को पूरे दिन यहां सुधारीकरण का कार्य तक शुरू नहीं किया गया है। शासन-प्रशासन को ऐसे अधिकारियों पर नकेल कसना चाहिए। इधर, लोनिवि के अधिकारियों का कहना है कि सड़क का सुधारीकरण कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा।
अनदेखी- आज तक क्यों नहीं गई लोनिवि के आला अधिकारियों की इस सड़क पर नजर, अब फजीहत झेल रहे तीर्थयात्री–
by laxmi Purohit | Sep 30, 2021 | चमोली, सड़क | 0 comments

Latest News
जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...
सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...
सेवा, सुशासन एवं समर्पण की भावना के साथ शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा, पीजी कॉलेज में हुआ कार्यक्रम...
एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...
स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...
महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...
