चमोली। बदरीनाथ धाम और प्रसिद्घ हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा से जुड़ा और जोशीमठ के नृसिंह मंदिर से जाने वाली सड़क बृहस्पतिवार को क्षतिग्रस्त हो गई है। यहां लगभग 35 मीटर तक सड़क ध्वस्त हो गई है। जिससे तीर्थयात्रियों को अब जोशीमठ बाजार से होते हुए बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब जाना पड़ रहा है। स्थानीय वाहनों की आवाजाही भी बाजार से की जा रही है। जिससे बाजार में दिनभर जाम की स्थिति पैदा हो रही है। लोक निर्माण विभाग से लेकर जिला प्रशासन के आला अधिकारी इसी नृसिंह मंदिर वाली रोड से अपने वाहनों से आवाजाही कर रहे थे, लेकिन पिछले एक पखवाड़े से अधिक समय से यह सड़क धंस रही थी, इस पर किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं गया। बृहस्पतिवार सुबह नृसिंह मंदिर बाईपास मार्ग के एक हिस्से का पुस्ता ढहने से सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। इस महत्वपूर्ण सड़क के रख रखाव पर लोक निर्माण विभाग को विशेष ध्यान देना चाहिए था, लेकिन अफसोस बृहस्पतिवार को पूरे दिन यहां सुधारीकरण का कार्य तक शुरू नहीं किया गया है। शासन-प्रशासन को ऐसे अधिकारियों पर नकेल कसना चाहिए। इधर, लोनिवि के अधिकारियों का कहना है कि सड़क का सुधारीकरण कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा।
अनदेखी- आज तक क्यों नहीं गई लोनिवि के आला अधिकारियों की इस सड़क पर नजर, अब फजीहत झेल रहे तीर्थयात्री–
by laxmi Purohit | Sep 30, 2021 | चमोली, सड़क | 0 comments

Latest News
थराली विधायक भूपाल राम टम्टा और जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने मशीन का किया उद्घाटन, गर्भवती...
30 नवंबर को प्रस्तावित महारैली में होंगे शामिल, आंदोलन में सक्रिय भागीदारी नहीं करने वाले जवानों की...
धीरेंद्र रावत ने बदरीनाथ विधानसभा से भाजपा टिकट के लिए ठोकी दावेदारी, युवाओं की ताकत के दम पर मिशन...
दो साल बाद भी धीमी गति से चल रहा काम, फरवरी से दोबारा शुरू होगा डामरीकरण-- नंदानगर, चमोली, 24 नवंबर...
ढोल-दमाऊं की थाप पर जीवंत हुईं पहाड़ की धार्मिक परंपराएं, जल कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु...
धाम में मजबूत हो रहीं नागरिक सुविधाएं, नगर पंचायत ने विकसित किया स्वावलंबन का मॉडल, इस वर्ष 1.57...
अभियान के प्रथम चरण में 24 हजार 705 बच्चों पिलाई गई पोलियो की खुराक-- गोपेश्वर, 22 नवंबर 2026: पल्स...
लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा, आंदोलन तेज करने की चेतावनी; शासनादेश और वित्तीय स्वीकृति मिलने तक...
पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में काम करने आया था, ज्वाइनिंग से पहले हुआ हादसा-- पीपलकोटी।...
