चमोली: 25 आईएएस, आईपीएस और आईएफएस प्र​शिक्षणा​र्थियों को दिया आपदा प्रबंधन का प्र​शिक्षण–

by | Sep 29, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

आठवीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस कैंप गौचर में आयोजित हुआ प्र​शिक्षण कार्यक्रम–

गोपेश्वर, 29 सितंबर 2025: लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी, मसूरी से आए 25 आईएएस, आईपीएस एवं आईएफएस प्रशिक्षार्थियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 08वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस कैंप गोचर, चमोली में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रशिक्षार्थियों को 08वीं वाहिनी आईटीबीपी एवं 15वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के जवानों द्वारा आपदा प्रबंधन से संबंधित आधुनिक उपकरणों की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान जवानों ने रोप रेस्क्यू तकनीक का प्रदर्शन किया, जिसमें किसी बहुमंजिला भवन से आपदा के समय फंसे हुए व्यक्ति को सुरक्षित ऊपर या नीचे निकालने की विधियों को समझाया गया। प्रशिक्षार्थियों ने इन तकनीकों को व्यवहारिक रूप से सीखते हुए स्वयं भी अभ्यास किया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सिविल सेवाओं के भावी अधिकारियों को आपदा प्रबंधन, बचाव एवं राहत कार्यों की वास्तविक समझ प्रदान करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।

Latest News

जय बदरीनाथ: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बदरीनाथ धाम के कपाट–

आस्था और उल्लास से गूंजा धाम, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन-- बदरीनाथ, 23 अप्रैल...

चमोली: जिलाधिकारी ने लिया बदरीनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा, श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने कहा, बदरीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई असुविधा-- बदरीनाथ...

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...
error: Content is protected !!