चमोली: शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 27 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार–

by | Sep 30, 2025 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

चमोली पुलिस ने मास्टर माइंड को गुजरात से किया गिरफ्तार, एसपी चमोली निरंतर कर रहे थे मामले की मॉनेटरिंग–

गोपेश्वर, 30 सितंबर 2025:

कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने लाखों का प्रलोभन देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार कर बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। यह आरोपी एक साल से फरार चल रहा था।

ऐसे हुई प्रकरण की शुरुआत-

दिनांक 31 जुलाई 2024 को कर्णप्रयाग के विपिन नौटियाल निवासी कर्णप्रयाग ने कोतवाली कर्णप्रयाग में आकर सूचना दी थी कि शेयर मार्केट में मुनाफा दिलाने के बहाने एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके साथ खाते से ₹27,23,000 रुपये की ठगी की है। तहरीर के आधार पर कोतवाली कर्णप्रयाग में तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 31/2024, धारा 318(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।

“इस प्रकरण में अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार शुरू से ही मामले पर कड़ी निगरानी रखी गयी और पुलिस टीम को हर कदम पर रणनीतिक दिशा-निर्देश देकर कार्यवाही को सुनिश्चित और प्रभावी बनाया।”

पुलिस की विवेचना में सामने आया कि ₹27,23,000 रुपये की राशि चार अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी। जिसके पश्चात पुलिस द्वारा खाताधारकों की पहचान कर तुरंत उनके पतों पर दबिश देते हुए कार्यवाही शुरू की गयी।

पढ़ें अब तक की पुलिस कार्यवाही- पुलिस द्वारा पूर्व में ही उक्त मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है, जबकि दो अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध धारा 35(3) बीएनएसएस के अंतर्गत कार्यवाही की गयी है।

मामले में मुख्य आरोपी रंगपरिया चिराग कुमार पुत्र प्रवीण कुमार निवासी 110/111 इंदिरा गरीबनगर नियर मंगल फ्लैट थाना बापूनगर अहमदाबाद गुजरात उम्र 27 वर्ष लगभग एक वर्ष से फरार चल रहा था। जिसे पुलिस द्वारा सर्विलांस सैल की टेक्निकल टीम द्वारा दी गयी सटीक जानकारी व मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर अहमदाबाद गुजरात से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त उपरोक्त को स्थानीय न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड चमोली लाया गया। जिला मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चौकी प्रभारी गौचर उपनिरीक्षक मानवेंद्र सिंह गुसांई, हेड कॉस्टेबल दीवान सिंह, कांस्टेबल आशुतोष तिवारी और सर्विलांस सैल से कांस्टेबल राजेंद्र रावत शामिल रहे।

Latest News

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...
error: Content is protected !!