बदरीनाथ। जय बदरी विशाल, जय कुबेर भंडारी के जयघोष के साथ बदरीनाथ के बामणी गांव का सोमेश भंडारी इस बार बदरीनाथ से कन्याकुमार की साइकिल यात्रा पर निकल पड़ा है। शुक्रवार को बदरीनाथ मंदिर परिसर में बदरीनाथ के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी और धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने हरी झंडी दिखाकर सोमेश को रवाना किया। सौमेश तीन माह की इस साइकिल यात्रा में बदरीनाथ से मथुरा, वृंदावन, गुजरात, जगन्नाथ पुरी, रामेश्वरम और उसके बाद कन्याकुमारी पहुंचेगा। सोमेश सतोपंथ सरोवर के जल को कन्याकुमारी में समुद्र में प्रभावित करेगा। सोमेश ने बताया कि साइकिल यात्रा का उद्देश्य जन-जन तक स्वच्छ हिमालय का संदेश पहुंचाना है। बदरीनाथ के स्थानीय लोगों ने भी सोमेश का हौसला आफजाई किया।
स्वच्छ हिमालय का संदेश लेकर फिर साइकिल पर कन्याकुमारी निकल पड़ा बदरीनाथ का लाल–
by laxmi Purohit | Oct 1, 2021 | चमोली, साहसिक यात्रा | 0 comments

Latest News
खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...
देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...
कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...
अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...
विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिलाधिकारी के...
वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...
बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...
जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...
बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...
