चमोली: मिठाई और खाद्य सामग्री की दुकानों में हुई ताबड़तोड़ छापेमारी, नौ सैंपल जांच के लिए भेजे–

by | Oct 9, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

कई दुकानदारों को दी हिदायत, तहसीलदार, खाद्य आयुक्त सहित कई अ​धिकारियों ने की वि​भिन्न प्रतिष्ठानों में चैकिंग–

गोपेश्वर, 09 अक्टूबर 2025: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर त्यौहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य संरक्षा विभाग की ओर से बाजारों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। विभाग की ओर से बाजारों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। विभाग की ओर से जनपद के बाजाारों में निरीक्षण कर अभी तक 9 प्रतिष्ठानों से 9 खाद्य सामग्री के सेम्पल जांच के लिए भेजे गए हैं।

सहायक आयुक्त खाद्यासंरक्षा अमिताभ जोशी ने बताया कि त्योहारी सीजन के देखते हुए बाजारों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान तक ग्वालदम, नारायणबगड़, चमोली और गोपेश्वर बाजारों में मिठाई की दुकानों के साथ ही अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाली दुकानों का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता की जांच के लिए 9 प्रतिष्ठानों से सेम्पल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज गए हैं।

उन्होंने कहा कि सभी बाजारों में तहसील प्रशासन और जिला पूर्ति विभाग की टीमों के साथ निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही है। निरीक्षण के दौरान व्यवसायियों को सफाई का विशेष ध्यान रखने के साथ ही कालातीत हो चुके समान का समय से निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। कहा कि आम जन मानस की सुरक्षा को देखते हुए जनपद के बााजरों में खाद्य सामग्री की जांच का अभियान जारी रहेगा।

इस मौके पर तहसीलदार दीप्तिशिखा, जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पांडे आदि मौजूद थे।

Latest News

जय बदरीनाथ: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बदरीनाथ धाम के कपाट–

आस्था और उल्लास से गूंजा धाम, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन-- बदरीनाथ, 23 अप्रैल...

चमोली: जिलाधिकारी ने लिया बदरीनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा, श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने कहा, बदरीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई असुविधा-- बदरीनाथ...

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...
error: Content is protected !!