सौगात: जड़ी-बूटी शोध एवं विकास संस्थान और पीजी कॉलेज गोपेश्वर के बीच हुआ एमओयू, छात्र-छात्राओं को मिलेगा फायदा–

by | Oct 9, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

जड़ी बूटी शोध संस्थान ने नई शिक्षा प्रणाली के तहत क्षमता विकास की शुरु की पहल, संस्थान ने महाविद्यालय के साथ ही विभिन्न विभागों के साथ किया एमओयू

गोपेश्वर, 09 अक्टूबर 2025: नई शिक्षा प्रणाली तहत छात्र-छात्राओं की क्षमता विकास करने की मंशा से जड़ी-बूटी शोध एवं विकास संस्थान मंडल, चमोली ने पहल की है। जिसके तहत गुरुवार को संस्थान ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोपेश्वर के साथ ही कृषि, उद्यान, सहकारिता, भेषज संघ सहित अन्य रेखीय विभागों के साथ एमओयू किया है। जिसके बाद अब जड़ी बूटी के कृषिकरण के प्रसार के साथ ही शोध करने वाले छात्रों को सुगमता जानकारी उपलब्ध हो सकेगी।

जड़ी-बूटी शोध एवं विकास संस्थान के मंडल स्थित मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक और मुख्य विकास अधिकारी चमोली डा. अभिषेक त्रिपाठी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा प्रणाली में छात्रों के क्षमता विकास के लिए कार्यक्रमों का संचालन करने का प्रवधान किया गया है। जिसके तहत संस्थान की ओर से युवाओं को जड़ी-बूटी कृषिकरण और शोध कार्यों हेतु प्रशिक्षण प्रदान कर व्यवसायिक तौर पर युवाओं का क्षमता विकास किया जाएगा। कहा एमओयू के तहत राजकीय महाविद्यालय में वनस्पति विज्ञान, जन्तु विज्ञान और रसायन विज्ञान के छात्रों प्रशिक्षण के साथ ही शोध कार्य में सहयोग किया जाएगा। इसके साथ ही जिला प्रशासन के अन्य विभागों को एमओयू से जोड़ा गया है।

उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं की क्षमता विकास के साथ स्वरोजगार सृजन करना है। बताया कि संस्थान से प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को स्वरोजगार के लिए भी सहयोग प्रदान किया जाएगा।

इस मौके पर जड़ी-बूटी सलहाकार बोर्ड के उपध्यक्ष बलवीर घुनियाल और भुवन विक्रम डबराल ने कहा कि जड़ी-बूटी शोध संस्थान की ओर से राज्य में जड़ी बूटियों के कृषिकरण से ग्रामीणों को आर्थिक मजबूती प्रदान की जा रही है। जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार आया है। बताया कि राज्य में संस्थान की ओर से 20 हजार किसानों के साथ नौ सौ हेक्टयर भूमि पर जड़ी का कृषिकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही अन्य विभागों की ओर से बड़े पैमान पर कूट, कुटकी, अतीस जैसी जड़ी बूटियों का उत्पादन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थान की ओर से महाविद्यालय के साथ किया गया अनुबंध जड़ी बूटी कृषिकरण और शोध कार्यों को बढावा देने के लिए उठाया गया बेहतर कदम है। इस दौरान संस्थान के वैज्ञानिक डा. एके भंडारी ने छात्र-छात्राओं को जड़ी बूटी के उत्पादन, गुण, उपयोग और व्यावसायिक उपयोग के विषय में विस्तृत जानकारी दी।

इस मौके पर राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर के प्रभारी प्राचार्य डॉ दिनेश सती, परियोजना निदेशक आनंद भाकुनी, कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, मुख्य उद्यान अधिकारी नितेंद्र सिंह, डा. प्रियंका राणा, डा. रुपेश कुमार, डा. दिनेश गिरी, संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. सीपी कुनियाल, डा. डीएस बिष्ट, डॉ. एके भंडारी, दिनेश तिवारी, मनोज जुयाल, विद्यासागर, देवेंद्र बिष्ट, पुनीत पुरोहित, संजीव बिष्ट, कलम सिंह झिंक्वाण, भेषज संघ सचिव विवेक कुमार सहित अन्य अधिकारी व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Latest News

जय बदरीनाथ: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बदरीनाथ धाम के कपाट–

आस्था और उल्लास से गूंजा धाम, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन-- बदरीनाथ, 23 अप्रैल...

चमोली: जिलाधिकारी ने लिया बदरीनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा, श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने कहा, बदरीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई असुविधा-- बदरीनाथ...

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...
error: Content is protected !!